ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

NMCH में कुव्यवस्था को लेकर तेजस्वी का बड़ा एक्शन, मेडिकल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड

PATNA : बड़ी खबर स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी हुई सामने आ रही है। राजधानी पटना के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल एनएमसीएच में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आने के बाद डिप्टी सीएम और स्वास्थ मंत्

NMCH में कुव्यवस्था को लेकर तेजस्वी का बड़ा एक्शन, मेडिकल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी हुई सामने आ रही है। राजधानी पटना के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल एनएमसीएच में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आने के बाद डिप्टी सीएम और स्वास्थ मंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा एक्शन लिया है। तेजस्वी यादव ने कार्य में लापरवाही बरतने और विभागीय आदेश की अवहेलना करने के आरोप में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर विनोद कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि तेजस्वी यादव ने गुरुवार की रात NMCH का औचक निरीक्षण किया था। 


दरअसल, बिहार में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सबसे खराब हालत राजधानी पटना का है। जहां डेंगू खतरनाक रूप लेता जा रहा है। डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए गुरुवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई थी। समीक्षा बैठक में तेजस्वी यादव ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए थे। बैठक के बाद तेजस्वी यादव अचानक मरीजों का हाल जानने के लिए अगमकुंआ स्थित एनएमसीएच पहुंचे और अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था।


एनएमसीएच में औचक निरीक्षण के दौरान भारी अव्यवस्था उजागर हुई थी। तेजस्वी यादव को देखते ही मरीज के परिजन ने शिकायत लेकर उनके पास पहुंचने लगे थे और वहां मौजूद परिजनों ने अपनी-अपनी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के समक्ष रखी थी। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों ने अस्पताल की कुव्यवस्था के खिलाफ शिकायत की थी। तेजस्वी ने कहा था कि अस्पताल में काफी कमियां पाई गई हैं। अब तेजस्वी यादव ने मामले में एक्शन लेते हुए के NMCH के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.विनोद कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है।