ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

NMCH के कई वार्डों में घुसा बारिश का पानी, दूसरे वार्ड में शिफ्ट किए गये मरीज

PATNA: बीती रात हुई तेज बारिश के कारण पटना के सबसे बड़े दूसरे अस्पताल NMCH में पानी घुस गया। अस्पताल के कई वार्डों में बारिश का पानी घुसने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी।

NMCH के कई वार्डों में घुसा बारिश का पानी, दूसरे वार्ड में शिफ्ट किए गये मरीज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बीती रात हुई तेज बारिश के कारण पटना के सबसे बड़े दूसरे अस्पताल NMCH में पानी घुस गया। अस्पताल के कई वार्डों में बारिश का पानी घुसने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। वार्ड में घुसे पानी को निकालने के लिए सुबह से ही अस्पताल के कर्मी जुटे हुए है। हालांकि इस दौरान वार्ड में मरीजों की संख्या कम देखने को मिली। यहां ज्यादात्तर बेड खाली मिले। वार्ड में पानी घुसने के बाद मरीजों को हो रही परेशानियों को देखते हुए उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है।    


इस दौरान आईसीयू वार्ड में भी बारिश का पानी देखने को मिला। आईसीयू वार्ड में पानी आ जाने के बाद वहां भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। जलजमाव से अस्पतालकर्मी, मरीज और मरीज के परिजनों को भारी परेशानी हो रही है। हालांकि अस्पताल कर्मी बारिश के पानी को निकालने में जुटे है। एनएमसीएच अस्पताल में जलजमाव से निपटने की पूरी व्यवस्था की गयी है बावजूद इसके अभी भी यहां जलजाव की स्थिति देखने को मिल रही है। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता