ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

कोरोना को लेकर नियोजित शिक्षकों ने लोगों को किया जागरूक, भिक्षाटन कर मास्क बांटे

PATNA: हड़ताल के दौरान नियोजित शिक्षक कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे है. भिक्षाटन कर कई जगहों पर लोगों के बीच मास्क का वितरण किया. नियोजित शिक्षकों ने बिह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: हड़ताल के दौरान नियोजित शिक्षक कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे है. भिक्षाटन कर कई जगहों पर लोगों के बीच मास्क का वितरण किया. 

नियोजित शिक्षकों ने बिहटा में प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, मनरेगा कार्यालय, महिला एवं बाल विकास पदाधिकारी कार्यालय समेत कई जगहों पर जाकर मास्क और हैंड वॉश और साबुन का वितरण किया. प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हड़ताली शिक्षकों के जारूकता कार्यक्रम की सराहना की. 

बिहटा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख उपप्रमुख ने इस कार्यक्रम की शुरुआत किया. नियोजित शिक्षक 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. बिहार सरकार नियोजित शिक्षकों से कोई वार्ता नहीं किया है और फरवरी से हड़ताल पर होने के बाद भी जनवरी माह का भी वेतन नियोजित शिक्षकों को रोक दिया गया है. बिहटा प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने भिक्षाटन कर हैंड वॉश साबुन और मास्क वितरण करने का काम शुरू किया है. आज से लेकर के 31 मार्च तक हर पंचायतों में संकुल स्तर पर मास्क और हैंड वॉश का किया जाएगा. जिसमें नियोजित शिक्षक भिक्षाटन करके सामग्री का वितरण करेंगे साथ ही साथ जनता में जागरूकता अभियान भी चलाएंगे.