ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

नियोजित शिक्षकों ने दी सरकार को चेतावनी, 72 घंटे के भीतर FIR वापस लेने का अल्टीमेटम

PATNA : बिहार में सरकार और नियोजित शिक्षकों के बीच लड़ाई ठन गई है. एक ओर सरकार हड़ताली टीचरों के ऊपर कानूनी कार्रवाई कर रही है. वहीं दूसरी ओर नियोजित शिक्षक भी अपनी मांग पर अड़े

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में सरकार और नियोजित शिक्षकों के बीच लड़ाई ठन गई है. एक ओर सरकार हड़ताली टीचरों के ऊपर कानूनी कार्रवाई कर रही है. वहीं दूसरी ओर नियोजित शिक्षक भी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने सरकार को चेतावनी दी है. 72 घंटे के भीतर हजारों टीचरों के ऊपर किये गए एफआईआर को वापस लेने का अल्टीमेटम दिया गया है. 


बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने इसकी जानकारी दी है. बिहार शिक्षा विभाग की ओर से लिए गए एक्शन को वापस लेने की मांग की जा रही है. वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने कहा कि सरकार शैक्षणिक माहौल खराब करने और मूल्यांकन बाधित करने पर किसी को माफ नहीं करनेवाली है. नियोजित शिक्षक लगातार 12वें दिन हड़ताल पर डटे हैं. जिसके कारण इंटरमीडिएट का मूल्यांकन कार्य बाधित हो रहा है.



शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा है कि अगर सीएम नीतीश कुमार खुद माध्यमिक, प्रारम्भिक और वित्त रहित शिक्षकों के साथ वार्ता को तैयार होते हैं तो हमलोग वार्ता करेंगे लेकिन सरकार को हमारी मांगों पर भी विचार करना होगा. शिक्षा विभाग पर शिक्षक संघ को भरोसा नहीं है. इसीलिए सीएम अगर चाहते हैं कि शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौटे तो सबसे पहले सभी शिक्षकों के खिलाफ निलंबन, एफआईआर और बर्खास्तगी की कार्रवाई को वापस लिया जाए.