ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अभियान को जनता की नाराजगी का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई से परेशान होकर करीब 2 करोड़ लोग इस सोशल मीडिया अभियान से जुड़े हैं।

बिहार न्यूज
सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की चर्चा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: चुनावी रणनीतिकार एवं जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोशल मीडिया पर चर्चा में चल रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अभियान को लेकर सरकार को गंभीरता से सोचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को मिल रहा भारी समर्थन देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर जनता की नाराजगी को दर्शाता है और देश के युवाओं की नाराजगी को बया करता है। 


प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि तथाकथित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के साथ बहुत कम समय में करीब दो करोड़ लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल यह केवल एक सोशल मीडिया अभियान है और इसका कोई स्पष्ट संगठनात्मक ढांचा, नेतृत्व या राजनीतिक एजेंडा सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर लोगों का जुड़ना इस बात का संकेत है कि आम जनता व्यवस्था से परेशान और निराश महसूस कर रही है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, गैस और उर्वरकों की कमी जैसी समस्याओं के कारण लोग इस तरह के अभियानों का समर्थन कर रहे हैं।


गौरतलब है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सोशल मीडिया पर उस समय चर्चा में आई, जब भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अदालत में ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ शब्दों को लेकर टिप्पणी विवाद का विषय बन गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह अभियान तेजी से वायरल हो गया। इस अभियान के संस्थापक अभिजीत दिपके को लेकर भी हाल के दिनों में कई घटनाएं सामने आई हैं। बताया गया कि उनकी वेबसाइट, इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद समर्थकों में नाराजगी बढ़ गई।


महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों के अनुसार अभिजीत दिपके के घर के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। दिपके फिलहाल अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने पहले सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उनके घर के पास एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। वहीं अभिजीत दिपके ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन से बचने की अपील की है।

टैग्स