ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पटना में माध्यमिक शिक्षक संघ का विशाल धरना प्रदर्शन, नियोजित शिक्षकों की लड़ाई लड़ने विधानमंडल के बाहर बैठे सैकड़ों टीचर

PATNA : नियोजित शिक्षकों की लड़ाई लड़ रहे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने पटना में विशाल धरना प्रदर्शन किया. नियोजित शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के चार सालों से लंबित सेवा शर्त

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नियोजित शिक्षकों की लड़ाई लड़ रहे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने पटना में विशाल धरना प्रदर्शन किया. नियोजित शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के चार सालों से लंबित सेवा शर्त नियमावली के निर्धारण मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी सातवां वेतन आयोग की अनुशंसा लागू करने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक संघ तीन दिनों तक धरने पर बैठेंगे. शिक्षक संघ के अध्यक्ष और विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय ने कहा कि समान वेतनमान और समान सेवाशर्त की लड़ाई टीचर जरूर जीतेंगे. 


धरना प्रदर्शन में माध्यमिक शिक्षक के संघीय पदाधिकारियों ने अपने साथियों के लिए आवाज बुलंद की. संघ के अध्यक्ष केदारनाथ पांडेय ने कहा कि नियोजित शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के मामले में सरकार के टालमटोल नीति का विरोध करने के लिए संघ जल्द ही आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की घोषणा करेगा. समान काम के लिए समान वेतन के न्याय निर्णय के लिए यह लड़ाई लड़ी जा रही है. संघ ने कहा कि सभी कोटि के नियोजित शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों को विभिन्न प्रकार के गैर-शैक्षणिक कार्यों से भी मुक्त किया जाये.



विधानमंडल के समक्ष तीन दिवसीय धरने पर बैठे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की तीन महत्वपूर्ण मांगें हैं. इस धरना प्रदर्शन में पूर्णिया, कोशी, तिरहुत प्रमंडल के कई जिलों के आये हजारों की संख्या में शिक्षक और पुस्तकालयाध्यक्ष शामिल हुए. बुधवार को मुंगेर, दरभंगा और भागलपुर प्रमंडलों के टीचर धरना पर बैठेंगे. साथ ही राज्य संघ के सभी पदाधिकारी धरनास्थल पर उपस्थित रहेंगे.