ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नियोजित शिक्षकों के लिए इस दिन होगा सक्षमता परीक्षा, जानें कब और कैसे करना होगा आवेदन

PATNA : नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा की तिथि जारी कर दी गयी है। परीक्षा ऑनलाइन 26 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जायेगी। इसके लिए आवेदन एक से

नियोजित शिक्षकों के लिए इस दिन होगा सक्षमता परीक्षा, जानें कब और कैसे करना होगा आवेदन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा की तिथि जारी कर दी गयी है। परीक्षा ऑनलाइन 26 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जायेगी। इसके लिए आवेदन एक से 15 फरवरी तक करना होगा। शिक्षक अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पांच से 16 फरवरी तक डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड किये गये एडमिट कार्ड को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा वेतन भुगतान पंजी से सत्यापित कर भौतिक हस्ताक्षर के बाद छह से 16 फरवरी तक अपलोड करेंगे। 


दरअसल, शिक्षा विभाग ने सक्षमता परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को दी है। इस दिशा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मार्गदर्शिका जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के नियम-4 के परिपेक्ष्य में स्थानीय निकाय शिक्षकों के सक्षमता परीक्षा के लिए विस्तृत विज्ञापन 26 जनवरी को जारी किया जायेगा। 



वहीं, स्थानीय निकायों द्वारा राज्य के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त एवं कार्यरत शिक्षक व पुस्तकालयाध्यक्ष इस परीक्षा में शामिल होंगे। सभी कोटि के अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क 1100 रुपये देना होगा। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा को लेकर जारी निर्देश में समिति ने कहा है कि परीक्षा फॉर्म प्रपत्र विभागीय अनुमोदन बाद जारी किया जायेगा। 



परीक्षा फॉर्म भरते समय शिक्षक अभ्यर्थी द्वारा खास कर पिता, पति का नाम, जन्म तिथि एवं योगदान की तिथि इत्यादि सही भरा गया है या नहीं, मिलान करने के बाद जमा किया जायेगा।  शिक्षक अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा फॉर्म भरते समय आधार कार्ड, मैट्रिक का प्रमाण पत्र, टीइटी, सीटीइटी, एसटीइटी उत्तीर्णता प्रमाण पत्र, प्रशैक्षणिक तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं नियोजन इकाई द्वारा जारी नियुक्ति पत्र अपलोड करना होगा। परीक्षा फॉर्म भरते समय शिक्षक अभ्यर्थियों को तीन जिलों का विकल्प देना अनिवार्य होगा। 


आपको बताते चलें कि, सक्षमता परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसमें  सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे। इसके लिए दो घंटे 30 मिनट का समय दिया जायेगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। निगेटिव मार्किंग नहीं होगा। राज्य के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए निर्दारित पाठ्यक्रम अनुसार पढ़ाये जाने वाले सभी विषय परीक्षा के सिलेबस में शामिल किये जायेंगे। बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा-1 और 2 के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम लागू होगा।