ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

हम नहीं सुधरेंगे, राहुल-तेजस्वी ने खाई कसम, एक बार फिर प्रधानमंत्री और उनके माता जी का किया अपमान: नित्यानंद

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के अपमान का आरोप लगाया। कहा, कांग्रेस-राजद ने तय कर लिया है कि "हम नहीं सुधरेंगे", लेकिन जनता जवाब देगी।

बिहार
राहुल-तेजस्वी पर जोरदार हमला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिहार कांग्रेस के द्वारा AI जेनरेटेड वीडियो के जरिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनके पूजनीय माता जी के अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और राजद ने फैसला कर लिया है कि हम नहीं सुधरेंगे.. लेकिन मैं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बता देना चाहता हु कि बिहार की जनता ने पहले भी आपको सुधारा है और इस बार भी आपको सुधारने जा रही है..


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सीधा-सीधा आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के कहने पर देश के आदरणीय प्रधानमंत्री और उनके पूजनीय माता जी को बार-बार अपमानित किया जा रहा है.. इससे पहले घुसपैठियों बचाओ यात्रा के दौरान गाली गलौज किया गया जिसको लेकर बिहार की जनता में आक्रोश है और जब इतने से भी मन नहीं भरा तो एक बार फिर से प्रधानमंत्री जी और उनके माता जी को अपमानित करने का काम दोबारा किया गया है.. साफ है कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है जिसका जवाब बिहार की 14 करोड़ जनता देगी..


बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार की जनता अच्छे-अच्छे लोगों के गरुड़ को तोड़ देती है .. राहुल गांधी अगर इतिहास को नहीं भूले हैं तो याद कीजिए कि किस तरह बिहार की जनता ने इमरजेंसी के खिलाफ जननायक जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में बिहार से शुरू हुआ जन आंदोलन पूरे देश का आंदोलन बन गया था और कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ फेका गया था..


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सीधे-सीधे तेजस्वी यादव को आरोपित करते हुए कहा कि बिहार के लोगों को गाली दिलवाने का काम तेजस्वी यादव कर रहे हैं.. अगर बिहार के लोगों के प्रति तेजस्वी यादव में थोड़ा भी मान, सम्मान और मर्यादा होता तो केरल कांग्रेस ने जिस तरह बिहार के लोगों को गाली देने का काम किया था उसी दिन तेजस्वी यादव को कांग्रेस के साथ अपने गठबंधन को तोड़ लेना चाहिए था लेकिन ऐसा ना करके तेजस्वी यादव ने यह दिखा दिया कि बिहार कमान सम्मान उनके लिए कोई मायने नहीं रखता.. हकीकत यह है कि बिहारियों को अपमानित करने का ठेका  तेजस्वी यादव ने ही ले रखा है और राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के मोहरे है..


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा की बिहार के 14 करोड लोगों को बार-बार अपमानित करने का अंजाम अच्छा नहीं होगा.. तेजस्वी यादव जी आपके संस्कार में गाली गलौज, परिवारवाद और गुंडाराज है लेकिन एनडीए के संस्कार में बिहार का विकास है ताकि विकसित बिहार का संकल्प हकीकत बन सके..