ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सरकार 30 हजार शिक्षकों को जल्द देगी नियोजन पत्र, कोरोना संकट से निकलते ही चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा पत्र

PATNA : बिहार सरकार राज्य के माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों में नेतृत्व 30 हजार शिक्षकों को जल्द ही नियोजन पत्र जारी करेगी। कोरोना संकट के कारण चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र नही

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार राज्य के माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों में नेतृत्व 30 हजार शिक्षकों को जल्द ही नियोजन पत्र जारी करेगी। कोरोना संकट के कारण चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र नहीं दिया जा सका था लेकिन अब शिक्षा विभाग इस संबंध में शीघ्र कार्यक्रम तय करने का फैसला किया है।


शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने कहा है कि सरकार जल्द ही चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र जारी करेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को इस संबंध में कार्यक्रम तय करने का निर्देश दिया जा चुका है और चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही इस संबंध में जानकारी भी दे दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि विभाग राज्य की सभी पंचायतों में 9 वीं की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी में है स्थिति सामान्य होते ही शिक्षा व्यवस्था को बहाल किया जाएगा। ऐसे में माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों को 30 हजार शिक्षक मिलेंगे तो एजुकेशन सिस्टम को ताकत मिलेगी।


शिक्षा मंत्री ने कहा है कि करीब 37 हजार पदों के लिए होने वाली एसटीइटी के आयोजन की तिथि भी जल्द घोषित की जाएगी। आपको बता दें कि माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छठे चरण के शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया बीते साल 29 जुलाई को शुरू की गई थी जिसके बाद कई बार शेड्यूल में बदलाव भी किया गया।