ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘सिर्फ अपनी ही पार्टी का क्रेडिट लेने में मत रहिए... कहिए कि राज्य सरकार ने नियुक्ति की’ नीतीश ने खुले मंच से RJD को चेताया

PATNA: ऊर्जा विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुले मंच से आरजेडी को नसीहत दे दी है। सीएम नीतीश ने आरजेडी द्वारा शिक्षक बहाली का क्रेडिट लेने पर आपत्ति जताई

‘सिर्फ अपनी ही पार्टी का क्रेडिट लेने में मत रहिए... कहिए कि राज्य सरकार ने नियुक्ति की’ नीतीश ने खुले मंच से RJD को चेताया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: ऊर्जा विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुले मंच से आरजेडी को नसीहत दे दी है। सीएम नीतीश ने आरजेडी द्वारा शिक्षक बहाली का क्रेडिट लेने पर आपत्ति जताई और मंच पर मौजूद आरजेडी कोटे के मंत्री आलोक मेहतो से कहा कि अपना और अपनी पार्टी का क्रेडिट लेने में मत लगे रहिए। जो भी काम हो रहा है वह राज्य सरकार कर रही है। हम कभी किए गए काम का व्यक्तिगत क्रेडिट नहीं लेते हैं। अपना और अपनी पार्टी का क्रेडिट लेने के बजाए कहिए की राज्य सरकार ने नियुक्ति की है।


दरअसल, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सत्ता में आने से पहले बिहार के 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि कैबिनेट की पहली बैठक में एक साइन से 10 लाख युवाओं को नौकरी दे देंगे। तेजस्वी बिहार के डिप्टी सीएम बने तो आरजेडी और उसके नेता राज्य सरकार द्वारा की जा रही नियुक्तियों को तेजस्वी के वादे का असर बताते हुए इसका क्रेडिट लेने लगी। आरजेडी लगातार यह बात कहती रही है कि तेजस्वी यादव ने जो वादा किया उसे पूरा किया।


राज्य में एक लाख से अधिक शिक्षकों की हुई बहाली का क्रेडिट भी आरजेडी और उसके नेता ले रहे हैं और इसे तेजस्वी के 10 लाख नौकरी वाले वादे से जोड़कर बता रहे हैं। आज जब सीएम नीतीश ऊर्जा विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे थे तो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने इसको लेकर आपत्ति जताई और कहा कि जो भी नियुक्तिया हो रही हैं वह राज्य सरकार कर रही है, ना कि यह किसी व्यक्ति या दल के करने से हो रहा है।


मंच पर मौजूद आरजेडी कोटे के मंत्री आलोक मेहता से सीएम नीतीश ने कहा कि, 'हमलोग जो काम करते हैं उसकी चर्चा नहीं होती है और बाकी सब पर्टिया अंड बंड कुछ भी अपने मन से छपवाते रहता है.. जेतना पर्टिया है उ अपने मन से छपवा देता है कि हम इ कर दिए... मंत्री गण बैठे हुए हैं हम कहेंगे.. आप कहिए कि राज्य सरकार ने किया है.. इ सब मत कहिए कि हम ही सबकुछ कर दिए.. इ सब काम नहीं करना चाहिए.. राज्य सरकार कहिए.. हम कभी क्रेडिट लेते हैं कभी.. आप बोलिए न हम तो राज्य सरकार का न क्रेडिट लेते हैं जी.. अपना व्यक्तिगत कोई क्रेडिट नहीं लेते हैं...आजकल यही सब हो रहा है... मीडिया में हमको छोड़कर बाकी सबका छपते रहता है.. पहले तो खूब छापते थे और आजकर बिल्कूल नीचे कर दिया'।