ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

नीतीश ने फिर से इशारों ही इशारों में PM मोदी को कहा थैंक्स ! JDU सुप्रीमो ने बिहारियों को सम्मान देने पर जताई खुशी

PATNA : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट के मुताबिक डॉक्टर सीपी ठाकुर को पद्म भूषण और सुरेंद्र किशोर को पद्मश्री अवार्ड देने

नीतीश ने फिर से इशारों ही इशारों में PM मोदी को कहा थैंक्स ! JDU सुप्रीमो ने बिहारियों को सम्मान देने पर जताई खुशी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट के मुताबिक डॉक्टर सीपी ठाकुर को पद्म भूषण और सुरेंद्र किशोर को पद्मश्री अवार्ड देने का फैसला किया गया है। इसके अलावा स्वर्गीय बिंदेश्वर पाठक को भी पद्म विभूषण अवार्ड देने का फैसला दिया गया है जिसको लेकर एक बार फिर से नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है।

नीतीश कुमार ने कहा है कि, केंद्र सरकार का यह बहुत ही बेहतर निर्णय है। इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार के स्वर्गीय बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत सामाजिक कार्य के  क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म विभूषण मिलने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने बिहार के ही डॉक्टर चंदेश्वर प्रसाद ठाकुर को मेडिसिन के क्षेत्र में पद्म विभूषण, शांति देवी पासवान एवं  शिवम पासवान(पति पत्नी अशोक कुमार विश्वास, राम कुमार मल्लिक को कला के क्षेत्र में तथा  सुरेंद्र किशोर को भाषा,शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र  उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने की घोषणा पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

बता दें कि इससे पूर्व 23 जनवरी को केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया था। इस इस दौरान भी सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार को ट्वीट कर धन्यवाद दिया था।