ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी के प्रस्ताव पर इन नेताओं ने दिया समर्थन

बिहार में एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। सम्राट चौधरी के प्रस्ताव पर कई नेताओं ने समर्थन दिया। नीतीश अब 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और सरकार गठन का दावा पेश करने राजभवन रवाना हो गए।

बिहार
एक बार फिर नीतीश बनेंगे CM
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के सेन्ट्रल हॉल में हुई एनडीए की अहम बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। एडीए के नवनिर्वाचित विधायकों ने सेन्ट्रल हॉल में नीतीश कुमार को नेता चुना। सम्राट चौधरी ने इस बैठक में नीतीश कुमार NDA के नेता चुने जाने का प्रस्ताव रखा। जिसे विजय कुमार सिन्हा ने समर्थन दिया।


विजेन्द्र यादव, राजू तिवारी, संजय पासवान, प्रफुल्ल मांझी, स्नेहलता ने भी इसका समर्थन किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि आज हमलोगों ने NDA विधानमंडल दल के नेता का चयन किया। एनडीए को मिली प्रचण्ड जीत के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद देता हूं। NDA के सभी घटक दलों के नेताओं को भी धन्यवाद दिया। 


वही उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि NDA गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के लिए बिहार की महिला मतदाताओं को आभार व्यक्त करता हूं। सीएम नीतीश कुमार के काम का इस जीत में बड़ा योगदान रहा है। पीएम मोदी और सीएम नीतीश के काम को देख कर जनता ने NDA को आशीर्वाद दिया। पहली बार घटक दलों में नीचे तक समन्वय बनी थी। लोगो में मैसेज था NDA में एकजुटता है। संकल्प पत्र में जो कुछ कहा गया है मुझे उम्मीद है सीएम नीतीश और पीएम मोदी के नेतृत्व में हम उस पर खरा उतरेंगे। 


वही विजय चौधरी ने कहा कि महिलाओं ने मतदान में रिकॉर्ड कायम किया है। महिलाएं और युवा वर्ग Nda के प्रति उत्साहित हैं। बता दें कि जब नीतीश कुमार सेंट्रल हॉल पहुंचे तब हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का उन्होंने अभिवादन किया। इस बैठक में एनडीए के तमाम नवनिर्वाचित विधायक शामिल हुए। एनडीए की इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना। जिसके बाद नीतीश कुमार विधानसभा के सेंट्रल हॉल से राजभवन के लिए रवाना हुए। वो राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।