ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, MP और त्रिपुरा के सीएम पहुंचे पटना एयरपोर्ट, यूपी के डिप्टी सीएम भी पहुंचे

नीतीश कुमार कल 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा और यूपी के..

बिहार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कल 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केन्द्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक शाहा और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार की देर शाम पटना पहुंचे। जहां बीजेपी नेताओं ने सभी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। 


कल का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन होगा जब नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह,रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान,यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडनवीस, दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक शाहा और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार की देर शाम पटना पहुंचे। जहां बीजेपी नेताओं ने सभी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कल नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार में बाहर है एनडीए सरकार है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जिस प्रकार से दिल्ली में सरकार बनी और लगातार तीसरी बार सरकार बनी। पूरे देश के विभिन्न राज्यों में एक के बाद एक हर जगह अपने सुशासन के बलबूते जनता के मनपसंद करने वाली सरकार दिल्ली में मोदी सरकार बिहार में एनडीए सरकार बनी। इसी नाते मैं पटना आया हूं कल शपथ समारोह के बाद मध्यप्रदेश रवाना होंगे। मैं एक बार फिर बिहारवासियों को इस बड़ी जीत के लिए बधाई देता हूं। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में जिस प्रकार से उन्होंने सुशासन की सरकार को चाहा और एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत से बनाया इसके अपनी ओर से सबको दिल से धन्यवाद देता हूं।


वही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएम नीतीश के 10वीं बार शपथ ग्रहण को लेकर के कहा कि कल बिहार प्रदेश इतिहास रचने जा रहा है. मोदी जी के गरीब कल्याण योजनाओं पर और नीतीश जी के सुशासन पर बिहार ने मुहर लगा दी है. कल NDA की सरकार फिर से शपथ लेने जा रही है। अब बिहार में विकास की रफ्तार तेज होगी और बिहार विकसित बिहार बनकर सबके सामने आएगा। अब बेहतर ढंग से बिहार को आगे बढ़ाने की बात होगी। वोट चोरी का आरोप लगाने वाले विपक्ष पर यूपी के डिप्टी सीएम ने जोरदार हमला बोला। कहा कि विपक्ष लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करता रहा है, जब यह चुनाव जीते हैं तो EVM अच्छी होती है और हारते हैं तो खराब होती है। जब-जब चुनाव हारते हैं ये लोग ईवीएम पर सवाल उठाने लगते हैं। वही SIR पर कांग्रेस अब दिल्ली में रैली करेगी इस सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि  राहुल गांधी जी देख चुके हैं। उनको खुद नहीं पता है कि राजनीतिक प्रोसीजर क्या है.. सब लोगों को पता है चुनाव आयोग समय-समय पर निष्पक्ष मतदाता सूची में प्रशासन के उपरांत आपत्तियां लेकर के फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित करता है। बिहार में अभी फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित हुई हमें नहीं लगता कि इसमें कहीं किसी ने आपत्ति दर्ज कराई। वही महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली के बाद बिहार में प्रचंड जीत से बीजेपी नेता गदगद हैं।  बृजेश पाठक ने अब कह दिया है कि हम लोग अब बंगाल भी जीतने जा रहे हैं। अब बंगाल की बारी है जहां हम जीत का परचम लहराएंगे।


पटना से प्रिंस की रिपोर्ट



टैग्स