ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

इस्तीफे से पहले एक्शन में नीतीश: चिलचिलाती धूप में पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंच गये सारण

बिहार में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफे से पहले सारण पहुंचे और बाकरपुर-मानिकपुर फोरलेन सड़क सहित कई विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

बिहार न्यूज
अधिकारियों को काम में तेजी लाने का दिया निर्देश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

Bihar Politics:बिहार में एक ओर जहां नई सरकार के गठन की चर्चा और नीतीश कुमार के इस्तीफे की संभावनाओं से राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। वही इन सब बातों से बेखबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण करने के लिए चिलचिलाती धूप में सारण पहुंच गये। 


उन्हें देखकर किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि नीतीश कुमार कल इस्तीफा देंगे। क्योंकि सारण में चल रहे बाकरपुर-मानिकपुर फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य देखने के लिए इस्तीफा से एक दिन पहले पहुंचे थे। लोगों के बीच इस बात की चर्चा हो रही थी कि कल इस्तीफा देंगे और आज विकास कार्यों का जायजा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ले रहे हैं। इनके जैसा मुख्यमंत्री शायद ही कोई हो जिसे मालूम है कि कल इस्तीफा देना है फिर भी वो इस्तीफे से एक दिन पहले तक काम करते नजर आए। लगातार वो बिहार में चल रहे विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं।


 बता दें कि कल 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती है, इस दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक करेंगे। जिसके बाद उनके सीएम पद से इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही है। फिर अगले दिन 15 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री बीजेपी से बनेगा। मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस पर से पर्दा अभी तक नहीं उठ पाया है। लेकिन सम्राट चौधरी के नाम की चर्चा पिछले हफ्तेभर से खूब हो रही है। नीतीश कुमार और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को यह फैसला लेना है। उम्मीद जतायी जा रही है कि 14 अप्रैल को सब कुछ क्लीयर हो जाएगा। 


जहां लोग नया मुख्यमंत्री बिहार का कौन होगा? इस पर मंथन कर रहे हैं। वही अपने इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को सारण जिला के विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण करने के लिए निकल गये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाकरपुर–मानिकपुर फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना तथा जेपी सेतु के समानांतर बन रहे नए पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता बनाए रखने और तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके पूरा होने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।


निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। वहीं स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि परियोजना पूरी होने से सोनपुर समेत आसपास के इलाकों में आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। 


मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सारण जिला के बकरपुर-मानिकपुर सड़क पर रूककर पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के प्रथम खण्ड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान परियोजना के बारे में जानकारी देते हुये पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि पटना से बेतिया को जोड़नेवाली इस ग्रीनफिल्ड परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। इसके प्रथम खण्ड का निर्माण अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद पटना से बेतिया 3 घंटों में आसानी पहुँचा जा सकेगा।


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की यह एक प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजना है। इस सड़क के निर्माण से पटना से बेतिया जाना आसान हो जायेगा और कम समय में लोग बेतिया पहुँच सकेंगे। इस ग्रीन फिल्ड प्रोजेक्ट के पूरा होने से अन्य मार्गों पर दबाव कम होगा। यह परियोजना वैशाली, सारण, पूर्वी चम्पारण और पश्चिम चम्पारण जिलों को सीधा पटना से जोड़ेगा। इससे उत्तर बिहार के आर्थिक विकास में और तेजी आयेगी।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्टइस्तीफे से पहले एक्शन में नीतीश: चिलचिलाती धूप में पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंच गये सारण  इस्तीफे से पहले एक्शन में नीतीश: चिलचिलाती धूप में पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंच गये सारण

इस्तीफे से पहले एक्शन में नीतीश: चिलचिलाती धूप में पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंच गये सारण

इस्तीफे से पहले एक्शन में नीतीश: चिलचिलाती धूप में पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंच गये सारण

इस्तीफे से पहले एक्शन में नीतीश: चिलचिलाती धूप में पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंच गये सारण

इस्तीफे से पहले एक्शन में नीतीश: चिलचिलाती धूप में पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंच गये सारण