ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

5 साल में एक करोड़ बिहारियों को मिलेगा रोजगार, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, कहा..बाहर काम कर रहे एक-एक बिहारी मजदूर को यहां लाएंगे

सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी और एनडीए के लोगों को बिहार की जनता ने मैंडेट दिया है। ऐसे में बिहार की जनता को मैं जरूर आश्वस्त करता हूं कि नीतीश जी की मदद से बिहार और समृद्ध राज्य बनेगा। बिहार में बड़े पैमाने पर इंडस्ट्रीज लगाया जाएगा।

बिहार न्यूज
सम्राट चौधरी का बड़ा बयान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने पिछले लगभग 50 वर्षों तक बिहार और देश की सेवा की है। उनका राज्यसभा जाना लोगों के लिए चिंता का विषय है, जो स्वाभाविक भी है। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार जैसे नेता अब हमारे बीच नहीं रहेंगे।"


सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि बिहार की जनता ने बीजेपी और एनडीए को भरोसा दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नीतीश जी की मदद से बिहार एक समृद्ध और उद्योगों के लिए अग्रणी राज्य बनेगा।


डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत बिहार से बाहर नौकरी करने गए योग्य बिहारी वहीं काम करेंगे, लेकिन मजदूरी के लिए बाहर गए लोगों को चिन्हित कर बिहार लाने का भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी और नीतीश कुमार का सपना है कि अगले पांच साल में एक करोड़ बिहारियों को रोजगार मिलेगा।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने लगभग 50 वर्षों तक बिहार और राष्ट्र को सेवा दिया है। वो राज्यसभा जा रहे हैं। बिहार से बाहर जा रहे हैं। यह लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जो लाजिमी भी है। नीतीश कुमार जी जैसे नेता अब हमारे बीच नहीं रहेंगे।


उन्होंने कहा कि बीजेपी और एनडीए के लोगों को बिहार की जनता ने मैंडेट दिया है। ऐसे में बिहार की जनता को मैं जरूर आश्वस्त करता हूं कि नीतीश जी की मदद से बिहार और समृद्ध राज्य बनेगा। बिहार इंडस्ट्रीज के लिए खड़ा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  हमलोगों से कहा है कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ जॉब क्रियेट करना है।


उन्होंने कहा कि एक-एक बिहारी जो अच्छे नौकरी करने के लिए बाहर गये हैं, उनको नहीं लाना है। वो लोग वही काम करेंगे, लेकिन जो बिहारी मजदूरी करने बाहर गये हैं, वैसे एक-एक व्यक्ति को चिन्हित करके बिहार लाने का हम काम करेंगे। पीएम मोदी और सीएम नीतीश का यह सपना है कि अगले 5 साल में एक करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा।