ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले पप्पू यादव, कहा..निशांत को CM बनाएं वरना बीजेपी बिहार को चारागाह बना लेगी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की पुष्टि के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गैर-भाजपा दलों से निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नीतीश के हटने पर बिहार भाजपा का “चरागाह” बन सकता है।

बिहार न्यूज
निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की अपील
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर मिलने के बाद पप्पू यादव ने गैर-भाजपा दलों से निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। कहा कि यदि नीतीश जी बिहार से हटे तो भाजपा प्रदेश को चारागाह बना देगी। पप्पू यादव ने कहा कि ऐसा होने से हम सभी को रोकना चाहिए। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद राज्यसभा जाने की पुष्टि कर दी है। सीएम नीतीश के ट्वीट के बाद सारे कयासों पर विराम लग गया। अमित शाह भी नीतीश कुमार के नॉमिनेशन में शामिल होने के लिए पटना आ गये। कुछ देर में नीतीश कुमार, नितिन नवीन, उपेन्द्र कुशवाहा, शिवेश कुमार राम और रामनाथ ठाकुर राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। इसी के साथ अब स्पष्ट हो गया है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे। उनकी जगह बीजेपी से मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर आ रही है। दो डिप्टी सीएम जेडीयू से बनने की बात भी सामने आ रही है। जेडीयू से नीतीश के बेटे निशांत डिप्टी सीएम बनेंगे।


 बिहार की सियासी उठक पटक के बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एनडीए के सभी गैर-भाजपा दलों से अपील की है कि निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने इस संबंध में फेसबुक पर लिखा कि नीतीश कुमार के हटने पर बिहार भाजपा के लिए चरागाह बन सकता है और ऐसा होने से रोकना चाहिए। पप्पू यादव ने फेसबुक पर लिखा कि मांझी जी,चिराग जी,लालू जी,उपेंद्र जी बिहार को BJP का चरागाह न बनने दें। एकमत से निशांत जी को बिना शर्त समर्थन देकर बिहार का मुख्यमंत्री बना दें। BJP के लिए बिहार का दरवाजा बंद कर दें। भविष्य की राजनीति आपस में फरिया लेंगे। इतिहास में अमर हो जाओगे। बिहारी स्वाभिमान का प्रतीक बन जाओगे।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा होलिका दहन से ही हो रही थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही थी। आज खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन कयासों से पर्दा हटा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी बातों को रखा। उन्होंने लिखा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।