ब्रेकिंग
दो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगदो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

नीतीश कुमार ने PM मोदी को लिखा खत, निर्मल गंगा के लिए अनशन पर बैठी बिहार की बेटी पर ध्यान देने को कहा

PATNA : निर्मल गंगा अभियान को लेकर हरिद्वार में अनशन पर बैठी साध्वी पद्मावती को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पीएम मोदी को लिखे अप

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : निर्मल गंगा अभियान को लेकर हरिद्वार में अनशन पर बैठी साध्वी पद्मावती को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पीएम मोदी को लिखे अपने खत में नीतीश कुमार ने साध्वी पद्मावती का अनशन खत्म कराए जाने की अपील की है। नीतीश कुमार ने अपने पत्र में लिखा है कि गंगा की निर्मलता और अविरलता के मुद्दे पर आपकी पहल क्या हम सब स्वागत करते हैं लेकिन साध्वी पद्मावती 15 दिसंबर 2019 से ही अनशन पर बैठी हैं लिहाजा इस मामले में आपको पहल करनी चाहिए।


बता दें कि बिहार की बेटी गंगा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए पिछले 36 दिनों से ज्यादा वक्त से हरिद्वार में भूख हड़ताल पर बैठी है। नालंदा की सानिया से साध्वी पद्मावती बन चुकी बिहार की बेटी का हठ है कि वे गंगा को पवित्र-स्वच्छ और निर्मल बना कर ही दम लेगी। बिहार के सीएम नीतीश कुमार तक बिहार की बेटी के 'हठयोग' की खबर पहुंची थी। सीएम नीतीश ने बिहार की बेटी के सत्याग्रह का समर्थन किया था और जल्द मुलाकात की बात भी कही थी। सीएम ने मंत्री संजय झा और नालंदा के सांसद कोशलेन्द्र कुमार को संदेशवाहक बनाकर हरिद्वार भेजा है। 


गौरतलब है कि जल संरक्षण के लिए विख्यात जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने नालंदा की 23 वर्षीया बेटी साध्वी पद्मावती के  सत्याग्रह की जानकारी सीएम नीतीश कुमार को दी थी। पूरी जानकारी के बाद सीएम नीतीश कुमार ने भी पद्मावती के गंगा सत्याग्रह का समर्थन किया था। नीतीश कुमार और जल पुरुष डॉ राजेंद्र सिंह दोनों एक साथ जल्द ही साध्वी पद्मावती से मिलने हरिद्वार जाने की भी बात कही थी। इसी के साथ साध्वी पद्मावती के गंगा सत्याग्रह का समर्थन बिहार और देश के कोने-कोने से मिलने लगा। नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने भी संसद में इस मामले को उठाने की बात कही थी।


बता दें कि सानिया कुमारी से साध्वी बनी पद्मावती नालंदा जिला के सरमेरा प्रखंड के बड़ी मलावां गांव निवासी केनार कला मिडिल स्कूल के हेडमास्टर संत कुमार और मनोरमा देवी की तीसरी संतान हैं। वे नालंदा महिला कॉलेज की छात्रा रही हैं। दर्शनशास्त्र में ऑनर्स ग्रेजुएशन की डिग्री के बाद उन्होंने एमए की पढ़ाई के लिए नालंदा कॉलेज में एडमिशन लिया था।इसी दौरान सानिया ने संन्यास धारण कर लिया था।


टैग्स