ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

दारोगा को लाठी मारकर सुधारेंगे नीतीश के विधायक, कहा.. थाने के पुलिस और ड्राइवर बेचवाते हैं शराब

PATNA :अपनी बयान, दबंगई और अजीबोगरीब हरकत को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर अपने बयानों से सरकार को फंसाते हुए दिख रहे हैं. जेडीयू विधायक ने

दारोगा को लाठी मारकर सुधारेंगे नीतीश के विधायक, कहा.. थाने के पुलिस और ड्राइवर बेचवाते हैं शराब
First Bihar
3 मिनट

PATNA :अपनी बयान, दबंगई और अजीबोगरीब हरकत को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर अपने बयानों से सरकार को फंसाते हुए दिख रहे हैं. जेडीयू विधायक ने बिहार में शराबबंदी की पोल खोलकर रख दी. हाल ही में बिहार में 40 के आसपास संदिग्ध परिस्थिति में लोगों की मौत पर गोपाल मंडल ने बयान दिया है. 


जेडीयू विधायक ने कहा कि बिहार में दारोगा शराब बेचवाते हैं. गरीबों को शराब देतें हैं और पैसा लेते हैं. दारोगा और पुलिस चौकी के ड्राइवरों को पता रहता है कि शराब की फैक्ट्री गांवों में कहां छुपाकर चल रही है. इन घटनाओं में पुलिस वालों की शराब माफियाओं से मिलीभगत है. 


उन्होंने कहा कि बिहार के सभी बॉर्डर सील हैं. बाहर से शराब नहीं आती. जिलों में ही चोरी छुपे शराब की फैक्ट्री चलती है और  शराब बेचवाई जाती है. यह सब दारोगा और थाना ड्राइवर की मिलीभगत से होता है.  इतना ही नहीं गोपाल मंडल ने पुलिस वालों को धमकी देते हुए कहा कि हम सड़क पर प्रदर्शन नहीं करेंगे. हम लाठी वाले आदमी हैं. दारोगा नहीं सुधरा तो लाठी से मारेंगे. उन्होंने कहा कि एसपी, आईजी, डीआईजी को दारोगा पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए तब जाकर इन घटनाओं पर लगाम लगेगा. 


बता दें बिहार में 40 से ज्यादा लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. इनमें भागलपुर, बांका, मधेपुरा और सिवान के लोग शामिल हैं. कुछ मामलों में परिजनों का कहना था कि जहरीली शराब से मौत हुई है तो वहीं प्रशासन ने मौत की वजह बीमारी बताई थी. अब इस मामले में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं. 


आपको यह भी बता दें कि ये वही गोपाल मंडल हैं को ट्रेन में शराब के नशे में अंडरवियर में घूमते नज़र आये थे. इससे पहले उन्होंने यह भी कहा था कि शराब पीएगा कोई तो मरेगा ही. गोपाल मंडल यहां तक कह डाला था कि लोग मर रहे हैं तो जगह भी तो खाली होनी चाहिए. अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या भी घटेगी.