ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

नीतीश का आखिरी चुनाव : JDU बोली रिटायर्ड नहीं हो रहे हैं नीतीश कुमार, वे तो इस चुनाव का जिक्र कर रहे थे

PATNA : बिहार विधानसभा के इस चुनाव को अपना आखिरी चुनाव बताने वाले नीतीश कुमार की पार्टी ने नयी सफाई पेश कर दी है. जेडीयू ने कहा है कि नीतीश कुमार ने राजनीति से सन्यास लेने की

नीतीश का आखिरी चुनाव : JDU बोली रिटायर्ड नहीं हो रहे हैं नीतीश कुमार, वे तो इस चुनाव का जिक्र कर रहे थे
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के इस चुनाव को अपना आखिरी चुनाव बताने वाले नीतीश कुमार की पार्टी ने नयी सफाई पेश कर दी है. जेडीयू ने कहा है कि नीतीश कुमार ने राजनीति से सन्यास लेने की बात नहीं कही थी. वे तो इस चुनाव का जिक्र कर रहे थे कि आज इस चुनाव के प्रचार का आखिरी दिन है और वो उनकी आखिरी सभा है.


जेडीयू की सफाई
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि राजनीति करने वाला व्यक्ति कभी रिटायर नहीं होता. नीतीश कुमार ने कभी राजनीति या चुनाव से हटने की बात नहीं की. वे तो ये कह रहे थे कि इस चुनाव का आज उनका आखिरी प्रचार था. जेडीयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि नीतीश कुमार राजनीति में बने रहेंगे. जनता जब तक चाहेगी तब तक वे लोगों की सेवा करते रहेंगे.


क्या कहा था नीतीश कुमार ने
नीतीश कुमार ने पूर्णिया के धमदाहा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था “आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और परसो चुनाव है. और ये मेरा अंतिम चुनाव है. अंत भला तो सब भला.“



जाहिर तौर पर नीतीश कुमार के इस बयान का वही मतलब निकाला गया जो निकाला जाना चाहिये. विपक्ष ने नीतीश के इस बयान पर ताबड़तोड़ हमला बोला. तेजस्वी यादव ने कहा कि वे पहले से ही कह रहे थे कि नीतीश कुमार थक गये हैं. आज उन्होंने ये खुद स्वीकार कर लिया. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश ने चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली. उधर चिराग पासवान ने कहा कि जनता के सवालों से बचने के लिए नीतीश कुमार मैदान छोड़ कर भाग खड़े हुए.


जाहिर है उसके बाद जेडीयू को इसके नुकसान का अहसास हुआ. घंटे-दो घंटे के  भीतर ही नीतीश कुमार के करीबी लोगों ने मोर्चा संभाला और फिर सफाई का दौर शुरू हुआ.  

टैग्स