ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Patna News: DSP और ट्रैफिक थानों को मिली 71 नई पुलिस गाड़ियां, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Patna News:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 71 नई पुलिस वाहनों का उद्घाटन किया, जो राज्य के विभिन्न जिलों में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए भेजे जाएंगे। यह कदम सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने की दिशा में है।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानि शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में 71 नई पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने वाहनों को झंडा दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री, राज्य के डीजीपी, कई मंत्री तथा उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।


दरअसल, सरकार ने यातायात व्यवस्था को बेहतर और दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ये नई पुलिस गाड़ियां बिहार के विभिन्न जिलों के नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और शहरों में यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वितरित की जाएंगी।


यह वाहन विशेष रूप से डीएसपी और यातायात थानों के लिए समर्पित हैं ताकि वे प्रभावी ढंग से ट्रैफिक मॉनिटरिंग, दुर्घटना नियंत्रण और नियमों के पालन पर नजर रख सकें। इससे न केवल सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि यातायात जाम की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।


नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा, "हमारी प्राथमिकता है कि बिहार की सड़कें सुरक्षित और व्यवस्थित हों। इन नई वाहनों के माध्यम से हम यातायात प्रबंधन को और प्रभावी बनाएंगे और आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करेंगे।" उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा  और सम्नेराट चौधरी भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। डीजीपी एसके सिन्हा ने बताया कि वाहनों को जिलों में शीघ्र ही भेज दिया जाएगा और पुलिस कर्मियों को इनके उपयोग हेतु आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।


सरकार ने यह भी घोषणा की कि आने वाले महीनों में और अधिक आधुनिक वाहनों एवं तकनीकी उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी ताकि सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन में और सुधार हो सके।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट