ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

NITISH KUMAR : दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार वालों से करे सकते हैं मुलाकात

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हो गए हैं। सीएम की अचनाक इस यात्रा के पीछे की वजह क्या है यह आधिकारिक तौर पर अभी तक नहीं बताया गया है। लेकिन, यह कहा जा रहा है

NITISH KUMAR : दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार वालों से करे सकते हैं मुलाकात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हो गए हैं। सीएम की अचनाक इस यात्रा के पीछे की वजह क्या है यह आधिकारिक तौर पर अभी तक नहीं बताया गया है। लेकिन, यह कहा जा रहा है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार वालों से मुलाकात करने जा रहे हैं। 


दरअसल, मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। पूर्व पीएम की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था।हार्ट से संबंधित परेशानी के चलते 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन बाद में उनके निधन की खबर सामने आई। गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली और शनिवार को इनका अंतिम संस्कार किया गया। ऐसे में अब खबर यह है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज शोकाकुल परिवार के लोगों से मुलाकात करने दिल्ली गए हैं। 


वहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार जब  दिल्ली गए हैं तो एनडीए(NDA ) के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।इसके पीछे की वजह बिहार की राजनीति में चल रही सियासी अटकलों पर विराम देना भी हो सकता है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से अमित शाह के बयान के बाद बिहार की राजनीति में यह अटकलें लगने लगी है कि सीएम नीतीश कुमार बड़ा फैसला ले सकते हैं। अब इन सब बातों के बीच सीएम नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, औसतन लोगों का यह कहना है कि वह पूर्व पीएम मनमोहन के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे हैं।