ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नीतीश को महागठबंधन की रैली में शामिल होने का ऑफर:सदन पोर्टिको में RJD ने दिया न्योता; सम्राट चौधरी भी रहे मौजूद

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा की बैठक शुरू होने से पहले सदन पोर्टिको में आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 3 मार्च की महाग

नीतीश को महागठबंधन की रैली में शामिल होने का ऑफर:सदन पोर्टिको में RJD ने दिया न्योता; सम्राट चौधरी भी रहे मौजूद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा की बैठक शुरू होने से पहले सदन पोर्टिको में आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 3 मार्च की महागठबंधन की रैली में शामिल होने का न्योता दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी सीएम नीतीश के साथ पोर्टिको में ही मौजूद थे। हालांकि, नीतीश कुमार बिना कुछ बोले अभिवादन करते हुए सदन के अंदर चले गए। जबकि, इस न्योता पर सम्राट चौधरी ने कुछ प्रतिक्रिया भी जाहिर की है। 


दरअसल, पटना के गांधी मैदान में 3 मार्च को महागठबंधन ने जन विश्वास महारैली करने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना के गांधी मैदान में होने जा रही इस महारैली में शामिल होंगे। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, दीपंकर भट्टाचार्य, सीताराम येचुरी और डी राजा इस महारैली को संबोधित करेंगे। अब इसी रैली में शामिल होने के लिए राजद विधायक के तरफ से नीतीश कुमार को दी गई है। 


मालूम हो कि, तेजस्वी यादव बिहार के जिलों में जन विश्वास यात्रा के तहत दौरा पर हैं. जन विश्वास यात्रा में भीड़ भी दिख रही है। एक तरफ वह लोगों का विश्वास जीतने निकले हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके अपने ही उन्हें धोखा दे रहे हैं। जबकि, इस यात्रा के बाद पटना में रैली भी होने वाली है और इसको लेकर  कांग्रेस के दो विधायक सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम के अलावा आरजेडी की विधायक संगीता देवी ने अपनी पार्टी का साथ छोड़ दिया और एनडीए खेमे में ये लोग शामिल हो गए। 


आपको बताते चलें कि,  2024 के लोकसभा चुनाव के पहले बिहार की राजनीति में मंगलवार को एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ। बिहार में खेल करने का दावा करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन पर 15 दिनों में डबल अटैक हुआ है। एक तरफ महागठबंधन को झटका लग रहा है तो वहीं दूसरी ओर बिहार में एनडीए के लिए 3 लकी नंबर साबित हो रहा है। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता