ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

नीतीश का आज 70वां जन्मदिन, पहली बार JDU ने ऐसे जश्न की तैयारी की

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 70 वां जन्मदिन मना रहे हैं। नीतीश के जन्मदिन पर आज पहली बार उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने बड़े पैमाने पर जश्न की तैयारी की है। फि

नीतीश का आज 70वां जन्मदिन, पहली बार JDU ने ऐसे जश्न की तैयारी की
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 70 वां जन्मदिन मना रहे हैं। नीतीश के जन्मदिन पर आज पहली बार उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने बड़े पैमाने पर जश्न की तैयारी की है। फिर नीतीश के जन्मदिन को जेडीयू विकास दिवस के तौर पर मना रहा है। इसके लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सेलिब्रेशन कर रहे हैं। 


जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह खुद आज नालंदा स्थित अपने पोलिंग बूथ पर मौजूद रहकर सीएम नीतीश का जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है पार्टी के तमाम बड़े नेता अलग-अलग जगहों पर मुख्यमंत्री का जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। पार्टी कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ की तरफ से 70 पाउंड का केक काटा जाएगा जबकि अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की तरफ से मंत्री मदन सहनी के आवास पर नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया जाएगा। चिकित्सा प्रकोष्ठ ने मेडिकल हेल्थ कैंप के जरिए नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाने का फैसला किया है।


अपने जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद एक बड़ी पहल करने वाले हैं। मुख्यमंत्री आज कोरोना वैक्सीन लेंगे। दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री अपने तमाम मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ आईजीआईएमएस पहुंचेंगे और कोरोना की वैक्सीन लेंगे। मुख्यमंत्री आज बिहार विधानमंडल भी जाएंगे और बजट सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे।

टैग्स