ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

चुनावी साल में नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, इस विभाग में युवाओं को नौकरी देगी सरकार

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. बैठक में कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगी है. चुनावी साल ने सरकार ने युवाओं को लुभाने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. बैठक में कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगी है. चुनावी साल ने सरकार ने युवाओं को लुभाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट ने सभी जिलों में अपर जिला परिवहन पदाधिकारी का नया पद बनाने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही वाल्मीकि बाघ संरक्षण बल गठित करने का भी निर्णय लिया गया है. जिसमें कूल 112 पदों को सृजित करने का बड़ा फैसला लिया गया है. 


नीतीश कैबिनेट में इसके साथ ही कई अन्य एजेंडों पर भी मुहर लगी है. वाल्मीकि बाघ संरक्षण बल गठित करने को लेकर सहायक वन संरक्षण के एक, वन क्षेत्र पदाधिकारी के तीन, वनपाल के 18 और टाइगर गार्ड के 90 पदों को सृजित करने का निर्णय लिया गया है. लघु उद्योग के लिए अति पिछड़ा को सरकार 10 लाख का देगी. जिसमें सरकार 50 परसेंट का अनुदान देगी. अनुसूचित जाति के तर्ज पर अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को मदद देने की घोषणा की गई है. इसके लिए कैबिनेट ने 102 करोड़ की राशि की स्वीकृत दी है. बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति में नियुक्त और कार्यरत सभी कर्मियों के सेवा कार्य के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को चार लाख का अनुग्रह अनुदान दिया जायेगा. 


कैबिनेट के इस अहम बैठक में पशु विज्ञान विश्वविद्यालय और इसके अधीनस्थ सभी संस्थानों को शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों को आईसीएआर के अनुरूप वेतन देने का फैसला किया गया है. परिवहन विभाग में अपर जिला परिवहन पदाधिकारी के अधिकारी की नियुक्ति करने का भी निर्णय लिया गया है. BPSC की ओर से इनकी नियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा तत्कालीन सहायक चकबंदी अधिकारी महेश राम को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला भी लिया गया है.