ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 12 एजेंडों पर लगी मुहर, पंचायत उपचुनाव कराने का फैसला

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. बैठक में कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगी है. बैठक में कई बड़े निर्णय लिए ग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :   इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. बैठक में कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगी है.  बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. पंचायत के खाली पड़े पदों पर उपचुनाव पर मुहर लगी है. 18 मार्च को इन पदों पर चुनाव कराने का फैसला किया गया है. 


नीतीश कैबिनेट ने पटना सिटी के मालसलामी में कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए 88 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत की है. इसी तरह दरभंगा के केवटी प्रखंड में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए 56 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत की गई है. नीतीश सरकार ने अब स्वतंत्रता सेनानी रामविलास शर्मा की जयंती राजकीय समारोह के साथ बनाने का फैसला किया है. कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है. 


नीतीश कैबिनेट ने इसके अलावे सासाराम के तत्कालीन डीसीएलआर ओमप्रकाश को जबरन रिटायरमेंट देने का भी फैसला किया है. तत्कालीन डीसीएलआर रहे ओमप्रकाश फिलहाल निलंबित चल रहे है. 

नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए 3 डॉक्टरों की सेवा बर्खास्त करने पर भी मुहर लगा दी है. अररिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैक टोला के चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, पूर्णिया के अमोरहा पनिया स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिन्हा और सहरसा के कपिलधार प्राथमिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजकुमार ठाकुर को सेवा से बर्खास्त करने कैबिनेट ने मुहर लगा दी है.