ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 8 एजेंडों पर लगी मुहर

PATNA : कोरोना संकट की महामारी के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगी है. कई बड़े फैसले कैबिनेट की

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट की महामारी के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगी है. कई बड़े फैसले कैबिनेट की बैठक में लिए गए हैं. नीतीश कैबिनेट ने एक अहम फैसला लेते हुए आज बिहार में पेट्रोल और डीजल के वैट दरों में संशोधन को मंजूरी दे दी है. अब वैट दरों को फिक्स करने का निर्णय लिया गया है. जिसके बाद बिहार में पेट्रोलियम की कीमतें बढ़ सकती है.


इसके अलावा पटना नगर निगम क्षेत्र में ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों के संचालन के लिए बुडको को साफ रखने की मंजूरी दी गई है. अब पटना को डूबने से बचाने के लिए 504 नए कर्मियों की नियुक्ति होगी. इन सभी पदों के सृजन को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है. एक महत्वपूर्ण फैसले में कैबिनेट ने दरभंगा जिले के निबंधन कार्यालय से बहेड़ी, मनीगाछी और तारडीह अंचल को हटाकर अवर निबंधन कार्यालय बहेड़ा के साथ जोड़ने का फैसला किया है. 


नीतीश कैबिनेट ने बेगूसराय के मटिहानी बरौनी बेगूसराय प्रखंडों में आर्सेनिक प्रभावित इलाकों को राहत देने के लिए जलापूर्ति योजना का विस्तार करते हुए 253 करोड़ 90 लाख कर दिया गया है. इसके साथ ही साथ भागलपुर के कहलगांव और फिर 35 प्रखंडों में भी आर्सेनिक  के प्रभावित इलाकों में जलापूर्ति योजना के लिए राशि का पुनरीक्षण करते हुए 267 करोड़ 70 लाख रुपए की योजना को स्वीकृति दी गई है.