ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

नीतीश कैबिनेट में 14 एजेंडों पर लगी मुहर, 1483 सरकारी स्कूलों में बनेंगे 2750 नए क्लास रूम

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. नीतीश कैबिनेट में सरकारी स्कूलों की रूपरेखा बदलने के निर्णय लिए गए हैं. कैबिनेट क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. नीतीश कैबिनेट में सरकारी स्कूलों की रूपरेखा बदलने के निर्णय लिए गए हैं. कैबिनेट की बैठक में 2950 चिन्हित प्रारंभिक विद्यालयों में से 1483 सरकारी स्कूलों में 2750 नए क्लास रूम और शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए कैबिनेट ने 4 अरब 9 करोड़ से ज्यादा की राशि की मजूरी दी है.

नीतीश कैबिनेट ने कुल 14 एजेंटों पर अपनी मुहर लगाई है. चमकी बुखार या एईएस से प्रभावित प्रखंडों में गरीब परिवारों को नीतीश सरकार पक्का घर देगी. कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. नीतीश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए मुजफ्फरपुर और वैशाली के उन जिलों में गरीबों का पक्का मकान बनवाएगी. जहां चमकी बुखार की वजह से बच्चों की हर साल मौत हो जाती है. नीतीश सरकार ने चमकी बुखार के कारण हो रहे मौत पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी. जिसमें यह बात सामने आई थी कि कच्चे मकानों में स्बेस्टर्स की छत होने के कारण बच्चों को गर्मी के दिनों में बुखार होता है.  इसके अलावे नीतीश सरकार ने धान अधिप्राप्ति के लिए चार करोड़ की राशि को मंजूरी दी है. 


पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान को 78 करोड़ की राशि दी गई है. नीतीश सरकार जल जीवन हरियाली अभियान के तहत राज्य में कुल 7319 को का जीर्णोद्धार कराएगी. पहले चरण में लिए गए 1068 कुओं के अलावे इन कुओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा. चरणों के जीर्णोद्धार के लिए 45.67 करोड़ की राशि स्वीकृत की है.