ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 12 एजेंडों पर लगी मुहर

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां मुख्य सचिवालय में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 12 एज

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 12 एजेंडों पर लगी मुहर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां मुख्य सचिवालय में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 12 एजेंडों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। नीतीश कैबिनेट की आज हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार खेल प्राधिकरण पटना के सुगम संचालन के लिए बायलॉज के प्रारूप एवं प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई है। वहीं कैबिनेट ने बिहार नगरपालिका प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन मॉडल उपविधि 2022 की स्वीकृति दे दी है।


भागलपुर स्थिति इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए पांच अतिरिक्त पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही गया और दरभंगा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दो-दो पदों के सृजन को स्वीकृति नीतीश कैबिनेट ने दी है।दरभंगा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में फायर टेक्नोलॉजी और सेफ्टी पाठ्यक्रम के लिए 12 अतिरिक्त शैक्षणिक पदों एवं बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में इसी पाठ्यक्रम के लिए 6 अतिरिक्त शैक्षणिक पदों यानी कुल 18 शैक्षणिक पदों के सृजन की स्वीकृति सरकार ने दी है।


बिहार सरकार के सरकारी सेवकों को प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अवसरों की सीमा के संबंध में स्वीकृति दी गई है। पटना हाईकोर्ट की स्थापना में सचिव के 64 स्वीकृत पदों में से 10 पदों को उत्क्रमित करते हीए बेंच सेक्रेटरी संवर्ग के पुनर्गठन को कैबिनेट ने स्वीकृति दी है।


गोपालगंज में पुलिस केंद्र के प्रस्तावित भवन निर्माण एंव आधारभूत संरचना के लिए 54 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपए की कैबिनेट ने स्वीकृति दी है। विकास प्रबंधन संस्थान पर कुल संभावित अनुदान 98 करोड़ 45 लाख रुपए की नीतीश कैबिनेट से स्वीकृति दी गई है। पीएमसीएच परिसर में ग्रिड उपकेंद्र के लिए सरकार ने 2 अरब 55 करोड़ 89 लाख 71 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।