ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बड़ी खबर : नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 18 एजेंडों पर लगी मुहर

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 18 एजेंडे पर मुहर लगी है. नीतीश सरकार ने ठेके पर

बड़ी खबर : नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 18 एजेंडों पर लगी मुहर
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 18 एजेंडे पर मुहर लगी है. नीतीश सरकार ने ठेके पर बहाल कर्मियों को वेटेज देने का निर्णय लिया है. सरकारी नौकरी की नियुक्ति में वेटेज देने के फैसले पर कैबिनेट में मुहर लगी है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की यह अहम बैठक खत्म हो गई है. मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी है. ठेके पर बहाल कर्मियों को वेटेज देने का निर्णय लिया है. बताया जा रहा है कि 60 साल तक की उम्र तक इनकी नौकरी रहेगी. बेल्ट्रान के कर्मी को आउटसोर्सिंग ही माना जायेगा. चौधरी कमिटी पार्ट-2 पर कैबिनेट की मुहर लगी है.


राज्य के 6 डॉक्टरों को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है. लापरवाही के कारण यह एक्शन लिया गया है. बेगूसराय के बलिया की पीएचसी प्रभारी ज्योति सुल्तानियां, शेखपुरा सदर हॉस्पिटल के डॉ मोशब्बिर हयात असकरी को बर्खास्त किया गया है.


इनके अलावा लखीसराय जिले के हलसी पीएचसी के प्रभारी रामचंद्र प्रसाद, रोहतास के पीएचसी प्रभारी डॉ इंदु ज्योति, गोपालगंज जिले के फुलवरिया रेफरल हॉस्पिटल की डॉक्टर संगीता पंकज और बेगूसराय जिले के साहेब कमालपुर पीएचसी के प्रभारी डॉ सुनील कुमार पाठक को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया गया है. कई दिनों से लगातार अपनी ड्यूटी से अनधिकृत रूप से गायब रहने के कारण सरकार ने यह एक्शन लिया है.