ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 64 एजेंडों पर लगी मुहर

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार की इस अहम बैठक में कई बड़े निर्णय लिए

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 64 एजेंडों पर लगी मुहर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार की इस अहम बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. इस मीटिंग में कुल 64 एजेंडों पर मुहर लगी है. चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार ने महादलित विकास मिशन में लगे वीएक्स मित्रों और किसान सलाहकारों का वेतन बढ़ा दिया है. इसके साथ-साथ रसोइयों के वेतन में भी बढ़ोतरी की गई है.


नीतीश सरकार में कोरोना महामारी के दौर में कई अहम फैसले किए हैं. बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार को हुई इस अहम बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. इस मीटिंग में कुल 64 एजेंडों पर मुहर लगी है. सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार महादलित विकास मिशन के संचालन में लगे वीएक्स मित्रों के वेतन में 1200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके आलावा वर्तमान में कर्मचारी भविष्य निधि खता में सरकार का अंशदान 1625 से बढाकर 1785 रुपये कर दिया गया है.


नीतीश सरकार ने किसान सलाहकार के मानदेय को भी बढ़ाया है. कैबिनेट की बैठक में किसान सलाहकार के मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी पर मुहर लगी है. यानी कि अब किसान सलाहकारों को अगले साल 1 अप्रैल से 12000 रुपये की जगह 13000 रुपये हर महीने दिए जायेंगे. बिहार में रसोइयों के वेतन में 150 रुपये की वृद्धि की गई है. अगले साल 1 अप्रैल से उन्हें हर महीने 1650 रुपये वेतन के रूप में दिए जायेंगे.