ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Nitish Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी सरकार की मुहर

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 4:00 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। बैठक में कई अहम प्र

Nitish Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी सरकार की मुहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 4:00 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में तीन सप्ताह बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इससे पहले बीते10 सितंबरको कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 46 एजेंडों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगी थी। पर्यटकों की सुविधा के लिए राजधानी पटना में तीन पांच सितारा होटलों के निर्माण एवं संचालक की सरकार ने स्वीकृति दी गयी है।


वहीं ग्रामीण कार्य विभाग में संविदा के आधार पर 231 सहायक अभियंता (असैनिक) के नियोजन को स्वीकृति दी गई थी। वहीं सरकार ने दरभंगा के बहादुरपुर अंचल के बलिया मौजा, खाता संख्या-174 और थाना संख्या-120/02 में स्वास्थ्य विभाग, बिहार की रकबा- 37.31 एकड़ जमीन भारत सरकार को एम्स बनाने के लिए निशुल्क केंद्र सरकार को उपलब्ध कराने पर अपनी स्वीकृति दी थी।


बिहार उच्च न्याय सेवा(संशोधन) नियमावली 2024 को स्वीकृति दी गयी है। वही जमुई के झाझा, सिमुलतल्ला स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चमक लाल वैद्य को 19 दिसंबर 2007 से लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में सरकारी सेवा से बर्खास्त किया गया था। इसके साथ ही साथ विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य अहम प्रस्तावों पर सरकार ने अपनी मुहर लगाई थी।