ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पंचायत प्रतिनिधियों से आज बात करेंगे नीतीश, कोरोना महामारी से मुकाबले पर लेंगे फीडबैक

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्य के सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नीतीश कुमार जनप्रतिनिधियों से जु

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्य के सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नीतीश कुमार जनप्रतिनिधियों से जुड़ेंगे और उनसे कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों पर फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बेहद अहम मानी जा रही है। 


कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पंचायत और नगर निकाय स्तर पर किए जा रहे उपायों को लेकर मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे जिलों के प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए लगातार पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को कोरोना काल में महत्वपूर्ण बताया है। सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों को सरकारी मदद पहुंचाने के लिए माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया है और अब मुख्यमंत्री इन्हीं प्रयासों पर फीडबैक लेंगे। 


सरकार का मकसद अब योजनाओं पर फीडबैक के साथ-साथ जागरूकता अभियान को तेज करने पर है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद के दौरान जागरूकता अभियान को गति प्रदान करने पर भी बातचीत करेंगे साथ ही साथ सरकार की तरफ से प्रवासियों को लेकर चलाई जा रही योजना उनके रोजगार सृजन को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा होगी।

टैग्स