ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विपक्ष पर बोला जोरदार हमला, कहा..कुछ लोग राजनीति को टाइमपास समझते हैं

मथुरा दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना विपक्ष पर निशाना साधते हुए राजनीति को टाइमपास बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कुछ ताकतें संविधान की दुहाई देने लगती हैं, जबकि उनका असली उद्देश्य समाज को बांटना है..

bihar
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे। दोनों नेताओं ने वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इसके बाद नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। 


अपने संबोधन में नितिन नवीन ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीति को टाइमपास समझते हैं। ऐसे लोग चुनाव के समय ही सक्रिय होते हैं और बाद में विदेश चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कुछ ताकतें संविधान की दुहाई देने लगती हैं, जबकि उनका असली उद्देश्य समाज को बांटना और देश में अराजकता फैलाना है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में वे पहले भी आ चुके हैं, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला प्रवास है। उन्होंने मथुरा की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि 2027 का समय नजदीक है और कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस लेनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में सरकारें बंदूक की नोक पर चलती थीं, जबकि आज सरकार वोट की ताकत से चल रही है। पहले यूपी और बिहार को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त शासन में उत्तर प्रदेश आज देश के उत्तम राज्यों में शामिल हो चुका है।


नितिन नबीन ने कहा कि जब वे पहले संगठन के कार्य से यूपी आते थे, तब कानून-व्यवस्था को लेकर भय बना रहता था। आज वह कुशासन समाप्त हो चुका है। पहले बिहार में जंगलराज था और यूपी में अराजकता, जिसे भाजपा सरकार ने खत्म किया। अब राज्य विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। 


उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि अगले वर्ष फरवरी में हर बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की तीन बार केंद्र में सरकार बनने का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण को जाता है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि उनके नेतृत्व में अयोध्या, काशी और मथुरा में सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित किया जा रहा है। सनातन परंपरा को सम्मान मिला है और राष्ट्रवाद के साथ-साथ विकास की गाथा भी आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज बेहतर सड़कों, मजबूत कानून व्यवस्था और तेज विकास के लिए जाना जा रहा है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है।