ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

जेडीयू में शामिल होते ही चर्चा में आए निशांत कुमार, सादगी से जीता लोगों का दिल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता लेकर राजनीति में कदम रखा। पटना में महावीर मंदिर में पूजा और हाईकोर्ट मजार पर चादरपोशी के दौरान उनकी सादगी और शालीनता की चर्चा होती रही।

बिहार न्यूज
पहले दिन ही चर्चा में बने रहे निशांत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद जेडीयू कार्यकर्ताओं की मांग पर उनके बेटे निशांत कुमार ने आज रविवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जेडीयू ज्वाइन करने के बाद वो पटना के महावीर मंदिर में पूजा अर्चना करने गये। फिर हाईकोर्ट मजार भी गये वहां उन्होंने मजार पर चादरपोशी की। राजनीति में एंट्री के बाद अब नीतीश कुमार के बेटे की शालीनता और उनकी सादगी की चर्चा होने लगी। 


उन्हें देखकर कोई कह नहीं सकता था कि वो मुख्यमंत्री के बेटे हैं। निशांत में भी इस बात का जरा भी घमंड नहीं दिखा कि वो बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे हैं। उन्होंने हर किसी से एक दोस्त की तरह भेंट की और महावीर मंदिर में चढ़ाये गये प्रसाद का उनके बीच वितरण किया। निशांत की शालीनता उस वक्त दिखी जब हाईकोर्ट मजार में एक बुजुर्ग महिला चादरपोशी के लिए आई हुई थी, जिसे देखते ही निशांत ने उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। वृद्ध महिला ने भी निशांत के माथे पर अपना हाथ रखते हुए आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। निशांत यही नहीं रुके उन्होंने महावीर मंदिर में जो प्रसाद चढ़ाया था, उसे लोगों के बीच बांटते नजर आए। 


“पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत मुख्यमंत्री आवास कार्यालय पहुंचे और अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्हें भी महावीर मंदिर का प्रसाद दिया, उसके उपरांत निशांत ने सीएम कार्यालय के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को भी अपने हाथों से प्रसाद दिया और उनके साथ फोटो खिचवाई। निशांत सीएम कार्यालय के हरेक स्टाफ से मिले और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। 


इस दौरान उन्होंने कार्यालय के दिव्यांग कर्मचारी को अपने हाथ से प्रसाद देते नजर आए। अपने सामने निशांत कुमार को देखकर हर कोई हैरान था, किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत उन्हें इस तरह से इज्जत और सम्मान देंगे। निशांत की शालीनता को देख हर कोई आज हैरान रह गया। लोगों ने निशांत को जेडीयू में शामिल होने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। 

 जेडीयू में शामिल होते ही चर्चा में आए निशांत कुमार, सादगी से जीता लोगों का दिल

 जेडीयू में शामिल होते ही चर्चा में आए निशांत कुमार, सादगी से जीता लोगों का दिल

 जेडीयू में शामिल होते ही चर्चा में आए निशांत कुमार, सादगी से जीता लोगों का दिल

 जेडीयू में शामिल होते ही चर्चा में आए निशांत कुमार, सादगी से जीता लोगों का दिल

 जेडीयू में शामिल होते ही चर्चा में आए निशांत कुमार, सादगी से जीता लोगों का दिल

 जेडीयू में शामिल होते ही चर्चा में आए निशांत कुमार, सादगी से जीता लोगों का दिल

 जेडीयू में शामिल होते ही चर्चा में आए निशांत कुमार, सादगी से जीता लोगों का दिल  जेडीयू में शामिल होते ही चर्चा में आए निशांत कुमार, सादगी से जीता लोगों का दिल

 जेडीयू में शामिल होते ही चर्चा में आए निशांत कुमार, सादगी से जीता लोगों का दिल

संबंधित खबरें