ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

निर्भया के आंदोलन में शामिल प्रीति बोली, अब लड़कियों को गलत निगाह से देखने वाले सोचेंगे

PATNA: निर्भया के आंदोलन में शामिल प्रीति पांडेय ने कहा कि चारों दोषियों को फांसी होने में सात साल लग गए, लेकिन आखिर इंसाफ मिल ही गया. इसको लेकर हमलोगों ने लंबी लड़ाई लगी है.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: निर्भया के आंदोलन में शामिल प्रीति पांडेय ने कहा कि चारों दोषियों को फांसी होने में सात साल लग गए, लेकिन आखिर इंसाफ मिल ही गया. इसको लेकर हमलोगों ने लंबी लड़ाई लगी है. आज का दिन निर्भया को समर्पित है. 


प्रीति ने कहा कि निर्मम हत्या के बाद भी तारीख पर तारीख दोषियों को मिलती रही और इंसाफ मिलने में इतना वक्त लगा गया. यह कानून लचर होने के कारण हुआ. निर्भया की मां को हमलोग लड़ते देखते थे. उनको देखने के बाद हमलोगों का मनोबल बढ़ता था. वह बार-बार कहती थी कि दोषियों को फांसी तो जरूर होगी. 

आज है न्याय दिवस

प्रीति ने कहा कि भले ही कुछ दिन पहले हमलोग महिला दिवस मना लिए है, लेकिन आज का दिन महिलाओं को लेकर याद किया जाना चाहिए. आज का दिन निर्भया का न्याय दिवस है. लोग याद रखेंगे कि 20 मार्च को क्या हुआ था. लड़कियों पर आंख उठाने से पहले लोग सोचेंगे. बार-बार महिलाओं के कपड़े पर सवाल उठाया जाता है, लेकिन जो समाज में 4-5 साल की बच्चियों के साथ घटनाएं हो रही है. वह कौन से खराब कपड़ा पहनती है. वक्त है कि बेटों को लोग सिखाए कि कैसे महिलाओं के साथ व्यवहार करना है.