ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नए साल के स्वागत में हुल्लड़बाजों पर रहेगी पटना पुलिस की नजर, जिला प्रशासन का 'NEW YEAR PLAN' तैयार

PATNA : 31 दिसंबर से लेकर नए साल की पहली तारीख तक पटना न्यू ईयर सेलिब्रेशन में डूबा रहेगा लेकिन नए साल की मस्ती में हुल्लड़ बाजी करने वालों पर पटना पुलिस की नजर बनी रहेगी। पटन

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : 31 दिसंबर से लेकर नए साल की पहली तारीख तक पटना न्यू ईयर सेलिब्रेशन में डूबा रहेगा लेकिन नए साल की मस्ती में हुल्लड़ बाजी करने वालों पर पटना पुलिस की नजर बनी रहेगी। पटना पुलिस और जिला प्रशासन ने इसके लिए खास तौर पर प्लानिंग की है। पटना पुलिस की तरफ से साल के अंतिम और नए साल के पहले दिन पार्कों से लेकर अन्य सार्वजनिक जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। राजधानी के चप्पे-चप्पे पर पटना पुलिस आपको तैनात दिखेगी।


पटना पुलिस और जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी के पीछे मकसद हुड़दंग पर लगाम लगाने के साथ-साथ किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। जिला प्रशासन यह नहीं चाहता है कि नए साल के जश्न में कोई अप्रिय घटना हो। नए साल के जश्न को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने भी अपना प्लान तैयार कर रखा है। खासतौर पर 1 जनवरी को पटना जू के अलावे पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर, राजवंशी नगर महावीर मंदिर, इको पार्क, कुम्हरार पार्क सहित अन्य छोटे-बड़े पार्को पर लोगों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। 


गंगा में नावों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने किसी भी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह रोक लगाई है। इसके अलावा 31 दिसंबर की शाम से ही क्लबों, होटलों और रेस्तरां के बाहर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।