ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

New Year 2025: बिहार के इन इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं यह जगह

PATNA : बिहार में नए साल पर पिकनिक पर जाना चाहते हैं तो आज हम आपको बिहार के अंदर के कुछ बेहतरीन जगह बताएंगे जहां आपके लिए सबसे शानदार पिकनिक स्पॉट हो सकता है। यहां जाने के बाद आपको

New Year 2025: बिहार के इन इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं यह जगह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में नए साल पर पिकनिक पर जाना चाहते हैं तो आज हम आपको बिहार के अंदर के कुछ बेहतरीन जगह बताएंगे जहां आपके लिए सबसे शानदार पिकनिक स्पॉट हो सकता है। यहां जाने के बाद आपको लगेगा कि आप दूसरे देश के किसी टूरिस्ट प्लेस पर आ गए हैं। ऐसे में तो पहला जगह राजगीर है वह आप सभी जानते हैं। लेकिन इसके अलावा भी बिहार के कई ऐसे जगह हैं जहां आकर आपको काफी सुकून मिलेगा। 


इस लिस्ट में एक नाम है रोहतास का दुर्गावती जलाशय आपके लिए सबसे शानदार पिकनिक स्पॉट हो सकता है। यहां जाने के बाद आपको लगेगा कि आप दूसरे देश के किसी टूरिस्ट प्लेस पर आ गए हैं। नववर्ष और अवकाश के दिनों में यह जलाशय पिकनिक मनाने वालों के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया है। यह जलाशय रोहतास जिला मुख्यालय से लगभग 28 किलोमीटर और चेनारी प्रखंड मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पहुंचने के लिए शिवसागर-चेनारी मार्ग या कैमूर जिले के सबार-भीतरी बांध से होकर पहुंचा जा सकती है।


नये साल के पहले दिन आप बिहार के सासाराम भी घूम सकते हैं। यहां आप ऐतिहासिक नज़ारा लेने के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता का भी दीदार कर सकते हैं।  यहां आप शेरशाह सूरी का मकबरा भी देख सकते हैं। इसके अलावा रोहतासगढ़ की भी आप जा सकते हैं. वहीं एडवेंचर जगहों का सैर करना चाहता हैं तो तुतला भवानी वॉटरफॉल, मझर कुंड और धुआं कुंड पर आप पिकनिक मना सकते हैं। 


बिहार में अगर ठंडी जगहों का सैर करना चाहते हैं तो आप बांका ज़रूर जाएं। यहां आपको गोवा और शिमला जैसा नज़ारा देखने को मिलेगा। यहां ओढ़नी डैम और मंदार पर्वत एडवेंचर के लिए शानदार विकल्प है। वहीं धार्मिक स्थलों में बाबा ज्येष्ठगौर नाथ और मां तिलडीहा शक्तिपीठ स्थित है। इसके अलावा सैकड़ों साल पुरानी प्रतिमाएं, गुफाएं और मंदिरों समेत कई चीज़ें मदराचंल की चट्टानों पर आप देख सकते हैं। 


इधर, बिहार के इकलौते वाल्मिकि टाइगर रिज़र्व (पश्चिमी चंपारण) में भी आपके नये साल के जश्न को यादगार बना सकते हैं। यहां आपको जंगली जानवरों का दीदार होगा. सैकड़ों किस्म के पक्षी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा उभयचर और सरीसृप भी देखने को मिलेगा।