ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

नेताजी और जननायक की जयंती पर पप्पू यादव ने लिया प्रण, CAA-NRC के खिलाफ लगा देंगे पूरी ताकत

PATNA : जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष पप्पू यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह के मौके पर प्रण लेते हुए कहा कि सीएए-एनआरसी-एनपी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष पप्पू यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह के मौके पर प्रण लेते हुए कहा कि सीएए-एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ मेरा अभियान और भी मजबूत होगा। इन महानायकों के जन्म जयंती के मौके पर और भी ताकत के साथ विरोध अभियान को धार देने का एलान किया।


पप्पू यादव ने इस मौके पर पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने कर्पूरी का सिर्फ मुखौटा पहना और बिहार को लूटने का काम किया, सुभाष का नाम लेकर जो देश को बाटने की बात कर रहे हैं, राज धर्म नहीं निभा रहे हैं उनके खिलाफ हम संकल्प के साथ एक नई लड़ाई शुरू करेंगे। एक नए बिहार की परिकल्पना और नए भारत के निर्माण की शुरुआत इसी राज्य से होगी। पप्पू यादव ने कहा कि आज कर्पूरी ठाकुर इसलिए याद किये जाते हैं क्योंकि वो व्यक्तिगत नहीं सम्पूर्ण मानवता के विषय में सोचते थे।


पप्पू यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को जनता सबक सिखाएगी। ऐसे नेता अपनी परंपरा तक को भूल चुके हैं। मां-बहन और बेटी के बारे में ऐसी बयानबाजी करते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए।बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ महिलाओं के प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को कहा था कि कुछ लोगों में इतनी हिम्मत नहीं कि वे स्वयं आंदोलन करें, इसलिए घर की महिलाओं और बच्चों को चौराहों पर बैठा दिया है। पुरुष घर में रजाई में सो रहे हैं और महिलाएं चौराहे पर हैं।



टैग्स