ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पीएम मोदी की सुरक्षा पर खतरा : आईबी ने बिहार पुलिस को किया अलर्ट, नेपाल के रास्ते थ्रेट

PATNA : पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर आईबी ने बिहार पुलिस को जो

पीएम मोदी की सुरक्षा पर खतरा : आईबी ने बिहार पुलिस को किया अलर्ट, नेपाल के रास्ते थ्रेट
Editor
3 मिनट

PATNA : पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर आईबी ने बिहार पुलिस को जो अलर्ट मैसेज भेजा है उसके मुताबिक नेपाल के रास्ते पीएम को टारगेट करने की कोशिश हो सकती है। इसके लिए पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन से जुड़े लोग नेपाल के जरिए बिहार में एंट्री ले सकते हैं और फिर यहां से आगे के किसी ऑपरेशन को अंजाम दे सकते हैं। 


राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी ने 16 पन्नों का अलर्ट बिहार पुलिस के साथ शेयर किया है। अलर्ट में आशंका जताई गई है कि भारत में गणतंत्र दिवस के मौके पर पाकिस्तान के आतंकी संगठन किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं। आईबी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि नेपाल के रास्ते बिहार और फिर देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश तक इन आतंकी संगठनों की पहुंच हो सकती है और संभव है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को भी खतरा हो। आईबी की तरफ से अलर्ट मैसेज मिलने के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने तमाम आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है, साथ ही साथ बिहार के सभी जिलों को भी अलर्ट किया गया है। इतना ही नहीं नेपाल से सटे जिलों में खास चौकसी बरतने का निर्देश भी दिया गया है। 


आईबी की तरफ से दी गई इनपुट के मुताबिक रोहिंग्या मुसलमानों के जरिए भी किसी बड़ी साजिश को अंजाम दिया जा सकता है। इतना ही नहीं भारत में मौजूद किसी स्लीपर सेल की मदद से इसे ऑपरेट करने की तैयारी आतंकी संगठन कर सकते हैं। आपको बता दें कि नेपाल से ना केवल बिहार की सीमा लगती है बल्कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों की सीमा भी नेपाल से लगी हुई है। नेपाल से देश में एंट्री के लिए आतंकी संगठन पहले भी कनेक्टिविटी बनाते रहे हैं। ऐसे में आईबी की रिपोर्ट के बाद बिहार पुलिस भी एक्शन में आ गई है।