ब्रेकिंग
Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में अलर्ट: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 60 प्रकार की दवाओं की व्यवस्था

नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार के प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। मंत्री निशांत कुमार ने 60 प्रकार की दवाओं, स्वास्थ्य शिविरों और गर्भवती महिलाओं-शिशुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जानकारी दी।

बिहार न्यूज
स्वास्थ्य विभाग की तैयारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

पटना: नेपाल में आई बाढ़ के बाद बिहार के कई इलाकों में जलप्रलय जैसी स्थिति बनी हुई है। संभावित स्वास्थ्य संकट को देखते हुए बिहार सरकार ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 60 प्रकार की दवाओं की व्यवस्था की है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए भी विशेष स्वास्थ्य व्यवस्था की गई है, ताकि बाढ़ के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर

निशांत कुमार ने बताया कि जिन इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, वहां स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों के माध्यम से प्रभावित लोगों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद महामारी फैलने की आशंका भी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले से ही जरूरी तैयारियां की गई हैं, ताकि किसी भी तरह की महामारी की स्थिति उत्पन्न न हो।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाढ़ की वजह से लोगों के सामने जो भी समस्याएं आएंगी, उन्हें दूर करने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के लिए जो भी संभव होगा, सरकार उसे करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

टैग्स