ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

नेपाल में फ्लैश फ्लड से बिहार को खतरा, तेजस्वी यादव ने सरकार से की तैयारी पूरी करने की अपील

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार से अलर्ट रहने की अपील की। उन्होंने बांध-तटबंधों की 24×7 निगरानी और राहत तैयारी की मांग की। हालांकि मंत्री विजय चौधरी ने अधिकारियों को रात भर ड्यूटी पर लगाया है।

बिहार न्यूज
सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

पटना: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में भी संभावित खतरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नेपाल में जिस तरह की तबाही सामने आई है, उसे देखते हुए बिहार में भी जलस्तर बढ़ने की आशंका है। सरकार को समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने अधिकारियों को रात भर ड्यूटी पर लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि बहुत घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति सामान्य है और हम लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, तैयारी पूरी है।


जबकि तेजस्वी यादव ने कहा कि वे भी लगातार अलग-अलग इलाकों से फीडबैक ले रहे हैं और यह जानकारी जुटाई जा रही है कि किन-किन क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। उन्होंने लोगों से भी अलर्ट रहने की अपील की।


तटबंधों की 24 घंटे निगरानी की मांग

तेजस्वी यादव ने कहा कि नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ सकता है। ऐसे में संबंधित तटवर्ती जिलों के संवेदनशील और संभावित प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने बिहार सरकार से अपील की कि प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लगातार निगरानी रखे और राहत-बचाव से जुड़ी सभी जरूरी प्रशासनिक एवं तकनीकी तैयारियां पूरी रखे। उन्होंने बांधों और तटबंधों की 24×7 निगरानी, उनकी मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।


तेजस्वी यादव ने RJD कार्यकर्ताओं से भी गंडक नदी से जुड़े जिलों में लोगों को जरूरी सूचना और चेतावनी देकर जागरूक करने की अपील की। इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली शामिल हैं।


नेपाल के साथ स्थायी समाधान के लिए रोडमैप बनाने की मांग

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार और केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद नेपाल के साथ बाढ़ की समस्या को लेकर कोई ठोस बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलेगा, तब तक हर साल बिहार में ऐसी स्थिति देखने को मिलती रहेगी।


उन्होंने केंद्र सरकार, बिहार सरकार और नेपाल सरकार से मिलकर एक स्थायी रोडमैप तैयार करने की मांग की। तेजस्वी ने कहा कि केवल हेलीकॉप्टर से प्रभावित इलाकों का दौरा करने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि बाढ़ को रोकने के लिए दीर्घकालिक समाधान तलाशना जरूरी है।


उन्होंने कोसी बाढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले भी बाढ़ के समय बड़े पैकेज की घोषणा हुई थी, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका।


सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार पर भी निशाना

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार के फैसले ऊपर से तय होते हैं और सम्राट चौधरी खुद निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने बिहार सरकार को लेकर कहा कि “बिहार की सरकार गुजरात से चल रही है” और सम्राट चौधरी को निर्णय लेने वाला नहीं बताया।


तेजस्वी यादव ने कहा कि नेपाल में फ्लैश फ्लड से हुए जान-माल के नुकसान और बिहार में संभावित खतरे को देखते हुए सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए। फिलहाल गंडक नदी से जुड़े जिलों में प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

टैग्स