ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

NEET Exam : NEET छात्रों के लिए बड़ी राहत! 21 जून को चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, EOU ने जारी किया हाई अलर्ट

NEET 2026 परीक्षा को देखते हुए दानापुर मंडल ने 21 जून को 6 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। वहीं EOU ने पेपर लीक और साइबर ठगी रोकने के लिए विशेष निगरानी और एडवाइजरी जारी की है।

NEET Exam : NEET छात्रों के लिए बड़ी राहत! 21 जून को चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, EOU ने जारी किया हाई अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

NEET Exam : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानापुर रेल मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे के इस फैसले से बिहार के विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नीट परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है ताकि छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इन ट्रेनों के संचालन से पटना, बक्सर, दरभंगा, जसीडीह, दानापुर और गया के बीच यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।


इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दानापुर मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पटना जंक्शन से दरभंगा, बक्सर से पटना, पटना से बक्सर, जसीडीह से दानापुर, दानापुर से जसीडीह और पटना से गया जी के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। पहली परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 जून को सुबह 4:30 बजे पटना जंक्शन से खुलेगी और सुबह 9:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन सुबह 6:30 बजे बक्सर से रवाना होकर सुबह 9:15 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं तीसरी ट्रेन शाम 6:20 बजे पटना से खुलकर रात 9:05 बजे बक्सर पहुंचेगी।


इसके अलावा चौथी स्पेशल ट्रेन जसीडीह से सुबह 3:40 बजे प्रस्थान कर सुबह 9:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। पांचवीं ट्रेन शाम 6:15 बजे दानापुर से चलकर रात 11:00 बजे जसीडीह पहुंचेगी। वहीं छठी ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6:00 बजे रवाना होकर सुबह 9:00 बजे गया जी पहुंचेगी।


अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी राहत

हर वर्ष नीट परीक्षा के दौरान रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में विशेष ट्रेनों के संचालन से परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय पर स्टेशन पहुंचने और अपने टिकट एवं पहचान पत्र साथ रखने की अपील की है।


परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए EOU की सख्ती

नीट परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के लिए बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। एजेंसी ने एक विशेष मॉनिटरिंग सेल का गठन किया है, जो परीक्षा से जुड़ी गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगा।


EOU के मुताबिक, ऐसे 135 लोगों को चिन्हित किया गया है जिनका नाम पहले विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, फर्जी अभ्यर्थी, नकल और अन्य गड़बड़ियों के मामलों में सामने आ चुका है। इन सभी संदिग्धों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।


अभ्यर्थियों और अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी

EOU ने छात्रों, अभिभावकों और परीक्षार्थियों के लिए एक सार्वजनिक एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि साइबर अपराधी और असामाजिक तत्व प्रश्नपत्र, उत्तर कुंजी या परीक्षा में सफलता दिलाने के नाम पर ठगी कर सकते हैं।


एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि फर्जी फोन कॉल, व्हाट्सएप मैसेज, ईमेल और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से पैसे की मांग करने वाले लोगों से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या संबंधित एजेंसी को दें। रेलवे की विशेष व्यवस्था और EOU की सख्ती के बीच उम्मीद की जा रही है कि इस बार नीट परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न होगी।