ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नीट सॉल्वर गैंग के सरगना की तलाश में छापेमारी, पटना पहुंची वाराणसी पुलिस

PATNA : मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट में फर्जीवाड़े का खेल सामने आने के बाद सॉल्वर गैंग के सरगना की तलाश जारी है। सॉल्वर गैंग के मास्टर माइंड पीके की तलाश में वाराणसी पुलिस पटना पहुं

नीट सॉल्वर गैंग के सरगना की तलाश में छापेमारी, पटना पहुंची वाराणसी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट में फर्जीवाड़े का खेल सामने आने के बाद सॉल्वर गैंग के सरगना की तलाश जारी है। सॉल्वर गैंग के मास्टर माइंड पीके की तलाश में वाराणसी पुलिस पटना पहुंची है। बिहार पुलिस की मदद से पीके की तलाश में 17 ठिकानों पर छापेमारी की गई। हालांकि पीके पता नहीं चल पाया। पुलिस की टीम ने पटना के बाजार समिति, महेंद्र, पटनासिटी समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की है।


जानकारों के मुताबिक यूपी पुलिस के पास पटना के रहने वाले कुछ लड़कों का मोबाइल नंबर भी है। उसकी जांच पड़ताल की जा रही है। दूसरी तरफ पुलिस टीम फरार आरोपित विकास की तलाश में खगड़िया भी पहुंची। सॉल्वर गैंग का मास्टर माइंड पुलिस की पकड़ से अबतक बाहर है। आशंका जताई जा रही है कि पीके कोचिंग सेंटर चलाता है। 


आपको बता दें कि वाराणसी में सबसे पहले जूली नाम की एक छात्रा को पुलिस ने फर्जीवाड़ा करते हुए दूसरे की जगह परीक्षा में शामिल होते पकड़ा था। इसके बाद दिल्ली के भाई और मेडिकल के एक अन्य स्टूडेंट्स ओसामा की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस लगातार सॉल्वर गैंग के तार जोड़ने में जुटी हुई है। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने कहा है कि हमारी टीम लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। हर एंगल पर हमारी टीम काम कर रही है। पीके को पकड़ना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए बिहार में कई जगहों पर छापेमारी की गई।