ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

NEET परीक्षा के लिए चलेगी हावड़ा जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन, परीक्षार्थियों को मिलेगी विशेष सुविधा

PATNA : पश्चिम बंगाल में पूर्ण लॉकडाउन की वजह से रद्द किये गए पटना- हावड़ा-पटना जनशताब्दी स्पेशल को चलाने का फैसला किया गया है. NEET परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों क

NEET परीक्षा के लिए चलेगी हावड़ा जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन, परीक्षार्थियों को मिलेगी विशेष सुविधा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पश्चिम बंगाल में पूर्ण लॉकडाउन की वजह से रद्द किये गए पटना- हावड़ा-पटना जनशताब्दी स्पेशल को चलाने का फैसला किया गया है.  NEET परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा को देखते हुए 12 सितंबर को इस ट्रेन को चलाने का फैसला किया गया है.


पटना और झाझा के मध्य हावड़ा जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन को चलाया जायेगा. रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल में पूर्ण लॉकडाउन की वजह से गाड़ी संख्या 02024/02023 पटना- हावड़ा-पटना जनशताब्दी स्पेशल के परिचालन में बदलाव किया गया था. परंतु 13 सितंबर को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हावड़ा जनशताब्दी स्पेशल का परिचालन पटना और झाझा के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है.


11 सितंबर को पटना-हावड़ा-पटना जनशताब्दी स्पेशल पूर्ण रूप से रद्द रहेगी. जबकि 12 सितंबर को आंशिक रूप से झाझा और हावड़ा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा. इस स्पेशल ट्रेन को चलाये जाने से नीट की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को काफी संविधा होगी.