ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

NEET 2025 की पहली काउंसलिंग में गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने रचा इतिहास, AIIMS में 30 से अधिक का चयन

NEET 2025 की पहली काउंसलिंग में गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने मचाई धूम, 30+ छात्रों को AIIMS में और कई को देश के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में मिला एडमिशन।

Bihar
छात्रों में खुशी का माहौल
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पहली काउंसलिंग में गोल के छात्रों ने इतिहास रच दिया है। देश के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में अब छात्रों का एडमिशन होगा। गोल के 30 से अधिक छात्रों को एम्स में दाखिला मिला है। इसे लेकर छात्रों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। गोल इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में देश का भरोसेमंद नाम है।


मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2025 के पहले ही चरण की काउंसलिंग में गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस बार कई गोल के छात्रों ने देश के शीर्ष 10 मेडिकल कॉलेजों में अपनी जगह बनाई है। गोल इंस्टीट्यूट के 30 से अधिक छात्रों को AIIMS में प्रवेश मिला है। 


इसके साथ ही 3 छात्रों का चयन मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली में हुआ, 2 छात्रों को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली में तथा 2 छात्रों को VMMC सफदरजंग, दिल्ली में स्थान मिला है। इसके अलावा कई छात्रों को BHU, AMU और अन्य शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्राप्त हुआ है।


सफल छात्रों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए गोल इंस्टीट्यूट को अपनी सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि गोल ने न केवल उन्हें पढ़ाई में मार्गदर्शन दिया, बल्कि काउंसलिंग प्रक्रिया में भी सहयोग कर उनकी राह आसान बनाई। गोल इंस्टीट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने कहा, "यह उपलब्धि हमारे छात्रों की मेहनत, अनुशासन और गोल की सटीक रणनीति का परिणाम है। हम अपने हर छात्र को सर्वोत्तम मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"


गोल इंस्टीट्यूट के सहायक निदेशक रंजय सिंह ने कहा, "पहली ही काउंसलिंग में इतने बड़े पैमाने पर चयन इस बात का प्रमाण है कि गोल का परिणाम-उन्मुख शिक्षण मॉडल छात्रों के करियर को नई ऊँचाइयों तक ले जाता है।" गोल इंस्टीट्यूट के आर. एंड डी. हेड आनंद वत्स ने कहा, "हम हर वर्ष अपने पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति और व्यक्तिगत मार्गदर्शन को और बेहतर बनाते हैं ताकि हमारे छात्र देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में स्थान प्राप्त कर सकें।" गोल इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में देश का भरोसेमंद नाम है।

NEET 2025 की पहली काउंसलिंग में गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने रचा इतिहास, AIIMS में 30 से अधिक का चयन

NEET 2025 की पहली काउंसलिंग में गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने रचा इतिहास, AIIMS में 30 से अधिक का चयन