ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

आज से नीट 2021 के लिए आवेदन, 12 सितंबर को होगी परीक्षा

PATNA : नीट 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज शुरू कर दी जाएगी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट का आयोजन 12 सितंबर को होगा। इसके लिए छात्र मंगलवार की शाम 5 बजे से ntaneet.nic.in पर

आज से नीट 2021 के लिए आवेदन, 12 सितंबर को होगी परीक्षा
Editor
2 मिनट

PATNA : नीट 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज शुरू कर दी जाएगी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट का आयोजन 12 सितंबर को होगा। इसके लिए छात्र मंगलवार की शाम 5 बजे से ntaneet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नीट की परीक्षा पहले एक अगस्त को होनी थी। सीबीएसई का रिजल्ट नहीं आने और कोविड की वजह से परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई गई है।


नीट 2021 में बिहार से तकरीबन 80 हजार के करीब छात्र शामिल होते हैं। अबतक नीट में बिहार के छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। बिहार में मेडिकल की करीब 1350 सीटें हैं। 


नीट की परीक्षा कोविड मानकों के साथ करायी जाएगी। एग्जाम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कराई जा सके, इसके लिए परीक्षा केंद्र वाले शहरों की संख्या 155 से बढ़ाकर 298 कर दी गई है। साल 2020 में परीक्षा केंद्रों की संख्या 3862 थी जो अब बढ़ा दी गयी है। कोविड-19 गाइडलाइंस के साथ परीक्षा कराने के लिए सभी छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर नए फेस मास्क दिए जाएंगे। एंट्री व एग्जिट गेट पर भीड़ न लगे, इसके लिए अलग-अलग रिपोर्टिंग टाइम दिए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन कॉन्टेक्टलैस होगा। एनटीए जल्द ही इस पर बुलेटिन जारी करेगा। परीक्षा से संबंधित भी नियम डाल दिये जायेंगे। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोमवार को इसकी जानकारी दी थी।

टैग्स