ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक, MLC चुनाव से पहले जुटे सहयोगी दलों के नेता

बिहार में 8 MLC सीटों पर चुनाव से पहले मुख्यमंत्री आवास पर NDA की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में JDU, BJP, RLM, HAM और LJP के प्रमुख नेता व मंत्री शामिल हैं। बैठक में विधान परिषद चुनाव की रणनीति पर चर्चा..

बिहार न्यूज
पटना में NDA की महत्वपूर्ण बैठक
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में 8 MLC सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले NDA में चल रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच मुख्यमंत्री आवास पर गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में NDA के सहयोगी दलों के प्रमुख नेता और मंत्री शामिल हुए हैं।


बैठक में जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव, उमेश कुशवाहा, संजय झा और संजय गांधी मौजूद हैं।


वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठन महामंत्री विखु भाई दलसानिया, जनक राम समेत अन्य नेता और विधायक बैठक में शामिल हुए हैं।


NDA के सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद

बैठक में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की ओर से मंत्री दीपक प्रकाश और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) की ओर से मंत्री संतोष सुमन शामिल हुए हैं।


वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की ओर से दोनों मंत्री संजय सिंह और संजय पासवान बैठक में मौजूद हैं।


MLC चुनाव को लेकर NDA में सीटों और उम्मीदवारों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गठबंधन के घटक दलों के नेता चुनावी रणनीति और आपसी समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।


बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर गठबंधन की रणनीति, सीटों पर तालमेल और उम्मीदवारों के मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है।

पटना से लिंगम की रिपोर्ट