ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नये साल का बिहार डायरी और कैलेंडर जारी, CM नीतीश ने किया लोकार्पण

PATNA: नये साल के पहले दिन बिहार सरकार की तरफ से निकाला जाने वाला डायरी और कैलेंडर जारी कर दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने इसका लोकार्पण किया है। इस मौके पर बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्र

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA: नये साल के पहले दिन बिहार सरकार की तरफ से निकाला जाने वाला डायरी और कैलेंडर जारी कर दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने इसका लोकार्पण किया है। इस मौके पर बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।

बिहार डायरी और कैलेंडर में बिहार सरकार के द्वारा पूरे साल दी जाने वाली छुट्टियों की जानकारी मिलेगी। बिहार डायरी और कैलेंडर के मुताबिक एनआई एक्ट और कार्यपालक आदेश के तहत 2020 में कुल 37 दिन अवकाश रहेंगे। रविवार को जहां 5 अवकाश पड़ेंगे वहीं सोमवार को भी इतनी ही छुट्टियां होंगी। सचिवालय कर्मियों के लिए भी 2020 छुट्टियों के लिहाज से फायदेमंद नजर आ रहा है क्योंकि शुक्रवार को अवकाश की संख्या 9 रहनेवाली है। पहले की तरह सचिवालय में पांच और क्षेत्रीय कार्यालयों में 6 दिनों की कार्य सप्ताह प्रणाली जारी रहेगी।

एनआई एक्ट के तहत 2020 में 22 छुट्टियां रहनेवाली है। इसकी शुरुआत गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी ( रविवार ) से होगी। होली की छुट्टी इस बार 10 और 11 मार्च ( मंगल और बुधवार) को होगी। 15 अगस्त भी शनिवार को पड़ेगा। वहीं दुर्गापूजा पर 24-26 अक्टूबर (शनि, रवि, सोमवार) तक तीन दिनों का अवकाश होगा। दीपावली पर 14 नवम्बर शनिवार को छुट्टी रहेगी। हालांकि इसमें शनिवार और रविवार दो दिन होंगे। शनिवार और रविवार को सचिवालय के अधीन कार्यालय बंद होते हैं। छठ की छुट्टी 20-21 नवम्बर को होगी। कार्यपालक आदेश के तहत इस वर्ष राज्यकर्मियों को 15 दिनों का अवकाश मिलेगा।

साल की पहली छुट्टी दो जनवरी यानि कल गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस पर रहेगी। वहीं बसंत पंचमी 30 जनवरी, संत रविदास जयंती 9 फरवरी, महाशिवरात्रि 21 फरवरी, सम्राट अशोक अष्टमी 1 अप्रैल, महावीर जयंती 6 अप्रैल, शब ए बरात 9 अप्रैल, वीर कुंवर सिंह जयंती 23 अप्रैल, जानकी नवमी 2 मई, बुद्ध पूर्णिमा 7 मई, कबीर जयंती 5 जून, चेहल्लुम 8 अक्टूबर, दुर्गा पूजा (सप्तमी) 23 अक्टूबर, चित्रगुप्त पूजा/भाई दूज 16 नवम्बर और हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस 30 नवम्बर को पड़ रहा है।

वहीं राज्यकर्मियों के लिए 22 ऐच्छिक/प्रतिबंधित अवकाशों की सूची भी इसमें जारी कर दी गई है। नियमानुसार राज्यकर्मी इसमें से किसी भी तीन दिन अवकाश का उपयोग कर सकते हैं। एनआई एक्ट, कार्यपालक आदेश और ऐच्छिक अवकाश की घोषित तारीख में बदलाव भी हो सकता है। चांद दिखने के अनुसार मुस्लिम त्योहारों के अवकाश की तारीख बदल सकती है।



टैग्स