ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में शहरी क्षेत्र के विस्तार की मुहिम, नए निकायों के गठन के लिए 21 मई तक प्रस्ताव मांगे गए

PATNA : नीतीश सरकार की तरफ से बिहार में शहरी क्षेत्र के विस्तार की मुहिम एक कदम और आगे बढ़ गई है। राज्य के अंदर नगर निकाय के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैबिनेट की मंजूरी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : नीतीश सरकार की तरफ से बिहार में शहरी क्षेत्र के विस्तार की मुहिम एक कदम और आगे बढ़ गई है। राज्य के अंदर नगर निकाय के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नगर विकास विभाग ने सभी जिला पदाधिकारियों से 21 मई तक नए निकायों के गठन को लेकर प्रस्ताव मांगे हैं। 


विभागीय सचिव आनंद किशोर ने सभी जिलों के डीएम को कहा है कि वह अपने इलाके में नए नगर निकाय के गठन के साथ-साथ पुरानी निकायों को अपग्रेड किए जाने के संबंध में 21 मई तक प्रस्ताव भेज दें। जिलाधिकारियों को तय फॉर्मेट में अनुशंसा के साथ प्रस्ताव भेजना होगा। प्रस्ताव के साथ नक्शा भेजने का भी निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि बिहार में शहरीकरण की रफ्तार बेहद धीमी है जिसे देखते हुए नीतीश सरकार ने 50 फ़ीसदी से अधिक एक गैर कृषि आबादी पर निकाय बनाने का फैसला किया है अब इस दिशा में अधिसूचना जारी होने के बाद प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 


पिछले हफ्ते हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में शहरीकरण के मानकों में बदलाव का फैसला किया गया था। बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 में बदलाव को सरकार ने मंजूरी दी थी इसकी धारा 3 में किए गए उपबंधों में बदलाव के बाद नगर निगम के गठन और उनके वर्गीकरण के नियम बदले गए हैं। अधिनियम में जो बदलाव किया गया है उसके मुताबिक क्रियाशील जनसंख्या की 50 फ़ीसदी आबादी खेती पर ही निर्भर होने के बाद नगर निकाय का गठन किया जा सकता है।

टैग्स