ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस संजय करोल ने ली शपथ, राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

PATNA: पटना हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस संजय करोल ने ने 43वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ले ली है. जस्टिस संजय करोल को राज्यपाल फागू चौहान ने पद और गोपनीयत

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA:  पटना हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस संजय करोल ने ने 43वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ले ली है. जस्टिस संजय करोल को राज्यपाल फागू चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी के अलावे हाईकोर्ट के अन्य जज और बिहार सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहें.


पटना हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाए जाने के पहले संजय करोल त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे अमरेंद्र प्रताप शाही का तबादला मद्रास हाईकोर्ट में कर दिया गया था. जस्टिस संजय करोल हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं.


चीफ जस्टिस संजय करोल दो दिन पहले ही पटना पहुंचे हैं. पटना पहुंचने के बाद उन्होंने शनिवार को हनुमान मंदिर सहित पटना के अन्य धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा-अर्चना की थी.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता